Ram Mandir: सूरत में तैयार की गई विशेष साड़ी, भगवान राम और अयोध्या मंदिर की तस्वीरें उकेरी, 22 जनवरी से पहले अयोध्या पहुंचेगी, जानें खासियत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 8, 2024 02:09 PM2024-01-08T14:09:09+5:302024-01-08T14:13:19+5:30

Ram Mandir Live: साड़ी पर भगवान राम और अयोध्या मंदिर की तस्वीरें उकेरी गयी हैं और इसे भगवान राम की पत्नी सीता के लिए तैयार किया गया है। 

Ram Mandir Live 22 jan 2024 pran pratishtha Special saree prepared in Surat engraved with pictures of Lord Ram and Ayodhya temple will reach Ayodhya before January 22 know specialty | Ram Mandir: सूरत में तैयार की गई विशेष साड़ी, भगवान राम और अयोध्या मंदिर की तस्वीरें उकेरी, 22 जनवरी से पहले अयोध्या पहुंचेगी, जानें खासियत

file photo

Highlights22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए भेजा जाएगा। भगवान राम का कई वर्षों बाद अयोध्या मंदिर में अभिषेक किया जा रहा है। खुशी साझा करते हुए हमने एक विशेष साड़ी तैयार की है।

Ram Mandir Live: देश में कपड़े का हब कहे जाने वाले गुजरात के सूरत शहर में तैयार की गई एक विशेष साड़ी को 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए भेजा जाएगा। सूरत में कपड़ा उद्योग से जुड़े कारोबारी ललित शर्मा ने कहा कि इस साड़ी पर भगवान राम और अयोध्या मंदिर की तस्वीरें उकेरी गयी हैं और इसे भगवान राम की पत्नी सीता के लिए तैयार किया गया है।

इसे रविवार को यहां एक मंदिर में अर्पित किया गया। शर्मा से विचार-विमर्श कर साड़ी तैयार करने वाले कपड़ा कारोबारी राकेश जैन ने कहा कि यह वस्त्र माता जानकी के लिए बनाया गया है और इसे उत्तर प्रदेश के अयोध्या शहर में मंदिर के लिए भेजा जाएगा। शर्मा ने साड़ी भेजने की किसी तारीख का उल्लेख नहीं किया लेकिन कहा कि यह 22 जनवरी से पहले अयोध्या पहुंच जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘पूरी दुनिया में खुशी का माहौल है क्योंकि भगवान राम का कई वर्षों बाद अयोध्या मंदिर में अभिषेक किया जा रहा है। माता जानकी और भगवान हनुमान सबसे ज्यादा प्रसन्न हें।’’ शर्मा ने कहा, ‘‘उनकी खुशी साझा करते हुए हमने एक विशेष साड़ी तैयार की है।

जिस पर भगवान राम और अयोध्या मंदिर की तस्वीरें उकेरी गयी हैं। यह साड़ी अयोध्या में राम मंदिर के लिए भेजी जाएगी।’’ शर्मा ने कहा कि अगर उन्हें कोई अनुरोध मिलता है तो वे भगवान राम के उन सभी मंदिरों में निशुल्क यह साड़ी भेजेंगे जहां माता जानकी भी विराजमान हैं।

English summary :
Ram Mandir Live 22 jan 2024 pran pratishtha Special saree prepared in Surat engraved with pictures of Lord Ram and Ayodhya temple will reach Ayodhya before January 22 know  specialty


Web Title: Ram Mandir Live 22 jan 2024 pran pratishtha Special saree prepared in Surat engraved with pictures of Lord Ram and Ayodhya temple will reach Ayodhya before January 22 know specialty

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे