लाइव न्यूज़ :

गुजरात राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर! राजस्थान के माउंड आबू पहुंचे सभी विधायक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 4, 2019 07:45 IST

वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी के लोकसभा में चुने जाने के बाद यहां खाली हुई सीटों पर अब 5 जुलाई को मतदान है. भाजपा इन दोनों ही सीटों पर दोबारा काबिज होने की तैयारी में है. वहीं कांग्रेस भी पूरा जोर लगा रही है.

Open in App
ठळक मुद्दे2017 में कांग्रेस को गुजरात में राज्यसभा चुनाव के दौरान काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था. कांग्रेस गुजरात में किसी भी कीमत पर रिस्क नहीं लेना चाहती है.

गुजरात में 5 जुलाई को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस को यहां क्रॉस वोटिंग का डर सता रहा है. ऐसे में कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों को राजस्थान भेजने का निर्णय लिया है. बताया जा रहा है कि कांग्रेस के सभी विधायक बुधवार शाम राजस्थान के माउंट आबू के लिए रवाना हुए.

हालांकि कांग्रेस विधायक अश्विन कोटवाल ने इसे सिर्फ एक दिन का शिविर करार दिया. उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र के मिनी अवकाश के बीच सभी विधायकों से एक दिवसीय शिविर में हिस्सा लेने का अनुरोध किया गया था. हम सभी उसी शिविर में शामिल होने माउंट आबू जा रहे हैं.

वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी के लोकसभा में चुने जाने के बाद यहां खाली हुई सीटों पर अब 5 जुलाई को मतदान है. भाजपा इन दोनों ही सीटों पर दोबारा काबिज होने की तैयारी में है. वहीं कांग्रेस भी पूरा जोर लगा रही है.

कांग्रेस गुजरात में किसी भी कीमत पर रिस्क नहीं लेना चाहती है. पार्टी को क्रॉस वोटिंग का भी डर सता रहा है. ऐसे में पार्टी ने अपने विधायकों को सूबे से बाहर भेजने का निर्णय किया है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक सभी विधायकों को कहा गया है कि सभी को दो दिन के लिए माउंट आबू में ही रहना है. ये सभी विधायक अब 5 जुलाई को मतदान के दिन ही वापस गुजरात लौटेंगे.

2017 में भी कांग्रेस को हुई थी मुश्किल बता दें कि इससे पहले 2017 में कांग्रेस को गुजरात में राज्यसभा चुनाव के दौरान काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल चुनाव भले जीत गए लेकिन इसके लिए कांग्रेस को अपने विधायकों को कर्नाटक के रिजॉर्ट में सुरिक्षत रखना पड़ा था. अगर कांग्रेस के एक बागी विधायक का वोट रद्द नहीं हुआ होता तो अहमद पटेल चुनाव हार गए होते.

टॅग्स :गुजरातअमित शाहकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव