लाइव न्यूज़ :

Rajya Sabha Election: पंजाब में राज्यसभा के पांचों उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए, हरभजन-राघव समेत ये दिग्गज बने सांसद

By रुस्तम राणा | Updated: March 24, 2022 19:34 IST

आज नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख थी, कोई नाम वापस नहीं लिया गया। इसलिए, सभी पांचों को (राज्यसभा के लिए) निर्विरोध विजेता घोषित किया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देहरभजन, रावव चड्ढा, अशोक मित्तल, संदीप पाठक और संजीव अरोड़ा बने राज्यसभा सांसदसभी पांचों को राज्यसभा के लिए निर्विरोध विजेता घोषित किया गया है

चंडीगढ़: पंजाब में आम आम आदमी पार्टी का जलवा कायम है। विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद राज्य सभा के चुनाव में पार्टी के पांचों उम्मीदवारों को निर्विरोध रूप से विजेता घोषित कर दिया गया है। पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह से और दिल्ली के पूर्व विधायक और आप नेता राघव चड्ढा अब राज्य सभा के सदस्य बन गए हैं। 

पंजाब विधानसभा के सचिव सुरिंदर पाल ने गुरुवार को कहा, कुल 5 नामांकन दाखिल किए गए - ये सभी आम आदमी पार्टी (आप) के थे। आज नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख थी, कोई नाम वापस नहीं लिया गया। इसलिए, सभी पांचों को (राज्यसभा के लिए) निर्विरोध विजेता घोषित किया गया है। 

मालूम हो कि आप ने 31 मार्च को होने वाले चुनाव के लिए पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, पार्टी नेता राघव चड्ढा, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक अशोक मित्तल, आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर संदीप पाठक और उद्योगपति संजीव अरोड़ा को नामित किया था। नामांकन वापसी के लिए बृहस्पतिवार आखिरी दिन था।

 निर्वाचन अधिकारी सुरिंदर पाल ने कहा कि सभी पांच उम्मीदवार राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। पंजाब से किसी और राजनीतिक दल ने राज्यसभा चुनावों के लिये उम्मीदवार नहीं उतारा था। पंजाब से राज्यसभा के पांच सदस्यों सुखदेव सिंह ढींढसा (एसएडी), नरेश गुजराल (एसएडी), प्रताप सिंह बाजवा (कांग्रेस), शमशेर सिंह दुल्लो (कांग्रेस) और श्वेत मलिक (बीजेपी) का कार्यकाल नौ अप्रैल को समाप्त हो रहा है।

बता दें कि हाल ही में राज्य में आम आदमी पार्टी ने प्रचंड बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाई है। विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 117 में से 92 सीटों में जीती हैं। 

टॅग्स :राज्यसभा चुनावराघव चड्ढाहरभजन सिंहपंजाबAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत