लाइव न्यूज़ :

देवरिया बालिकागृह मामले पर संसद में मचा हड़कंप, राज्यसभा कल तक के लिए स्थगित

By भाषा | Updated: August 7, 2018 15:21 IST

राज्यसभा में सबसे पहले आप नेता संजय सिंह ने देवरिया का मुद्दा उठाया।

Open in App

नई दिल्ली, 7 अगस्त: उत्तर प्रदेश के देवरिया स्थित बालिकागृह में बच्चियों का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किए जाने के मुद्दे पर आज राज्यसभा में विपक्षी आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने हंगामा किया जिसकी वजह से बैठक शुरू होने के करीब 15 मिनट बाद ही दोपहर बारह बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इसके बाद फिर हंगामा चलता रहा। हंगामे की वजह से आज उच्च सदन में शून्यकाल नहीं हो पाया। बाद में बैठक कल तक के लिए स्‍‌थगित कर दी गई।

बैठक शुरू होने पर सभापति एम वेंकैया नायडू ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए। फिर उन्होंने कहा कि उन्हें सदन का नियत कामकाज रोककर एक मुद्दे पर चर्चा कराने के लिए नियम 267 के तहत कुछ नोटिस मिले हैं जिन्हें उन्होंने स्वीकार नहीं किया है।

सभापति ने कहा कि वह सदस्यों को लोक महत्व के मुद्दे के तौर पर शून्यकाल में उनके मुद्दे उठाने की अनुमति देंगे। आम आदमी पार्टी के संजय सिंह ने कहा कि उन्होंने देवरिया बालिका गृह के मुद्दे पर चर्चा के लिए नोटिस दिया था। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा अत्यंत गंभीर है। 

सभापति ने कहा कि उन्होंने सिंह को बोलने की अनुमति नहीं दी है लिहाजा वह बैठ जाएं। उन्होंने सिंह को आगाह भी किया कि वह बुलेटिन में उनका नाम लेंगे। इसी बीच, समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने भी देवरिया बालिका गृह का मुद्दा उठाया। सभापति ने सदस्यों से कहा कि वह शून्यकाल चलने दें और उसी दौरान लोक महत्व के मुद्दे के तौर पर इस विषय को उठाएं।

अपनी बात का असर न होते देख उन्होंने 11 बज कर करीब 15 मिनट पर बैठक को दोपहर बारह बजे तक स्थगित कर दिया। बाद में पूरे दिन के लिए स्‍‌थगित हो गई।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे। यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :संसद मॉनसून सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारManrega Name Changed: क्या सरकार को मजदूरों के पसीने की कद्र है?

भारतParliament Session: दलगत राजनीति की भेंट चढ़ता संसदीय कामकाज, लोकसभा में 83 और राज्यसभा में 73 घंटे बर्बाद?

भारतपीएम और सीएम होंगे अरेस्ट?, प्रशांत किशोर ने कहा- बिल के पीछे कोई गलत नीयत न हो तो ठीक, आप 2-4 महीने जेल में हैं तो सत्ता चला नहीं सकते, वीडियो

भारतरोज हंगामा, 30 दिन और केवल 37 घंटे काम?, 21 जुलाई से शुरू और 21 अगस्त को खत्म, 14 सरकारी विधेयक पेश और 12 विधेयक पारित, लोकसभा की बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

भारतक्यों खाली पड़े हैं शिक्षकों के दस लाख पद ?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया