लाइव न्यूज़ :

राजनाथ का ट्वीट-शुक्रिया फ्रांस! मेर्सी!, यात्रा बेहद सार्थक रही, भारत और फ्रांस के बीच रक्षा सहयोग और मजबूत करेंगे

By भाषा | Updated: October 10, 2019 15:35 IST

रवाना होने के पहले उन्होंने फ्रांस की कंपनियों को रक्षा उपकरणों का निर्माण करने के लिए भारत को अपना ठिकाना बनाने का संदेश दिया। सिंह ने रवाना होने से पहले ट्वीट किया,‘‘शुक्रिया फ्रांस! मेर्सी! यह यात्रा बेहद सार्थक रही।’’ उन्होंने कहा,‘‘इस यात्रा के नतीजे भारत और फ्रांस के बीच रक्षा सहयोग और मजबूत करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों, रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली और फ्रांस सरकार के आतिथ्य के प्रति मेरा आभार।सिंह ने फ्रांस के प्रमुख रक्षा उद्योगों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को संबोधित किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि फ्रांस की उनकी यात्रा बेहद सार्थक रही और इससे भारत तथा फ्रांस के द्विपक्षीय रक्षा संबंध और प्रगाढ़ होंगे। रक्षा मंत्री फ्रांस की तीन दिवसीय यात्रा समाप्त करके यहां से रवाना हो गए।

रवाना होने के पहले उन्होंने फ्रांस की कंपनियों को रक्षा उपकरणों का निर्माण करने के लिए भारत को अपना ठिकाना बनाने का संदेश दिया। सिंह ने रवाना होने से पहले ट्वीट किया,‘‘शुक्रिया फ्रांस! मेर्सी! यह यात्रा बेहद सार्थक रही।’’ उन्होंने कहा,‘‘इस यात्रा के नतीजे भारत और फ्रांस के बीच रक्षा सहयोग और मजबूत करेंगे।

राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों, रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली और फ्रांस सरकार के आतिथ्य के प्रति मेरा आभार।’’ बुधवार शाम को सिंह ने फ्रांस के प्रमुख रक्षा उद्योगों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को संबोधित किया और तकनीकों के मेल के जरिए भारत के बंदरगाहों और रक्षा मंचों को अधुनिक बनाने को कहा।

उन्होंने कहा,‘‘फ्रांस की कंपनियां रक्षा उपकरण निर्माण के लिए भारत को अपना ठिकाना बना सकती हैं। भारत के बड़े बाजार के लिए ही नहीं बल्कि अन्य देशों को निर्यात करने के लिए भी।’’ सिंह ने भारत भर में एक समान वस्तु एंव सेवा शुल्क लागू करने के महत्व को भी रेखांकित किया।

स्वतंत्रता के बाद यह कर सुधार की दिशा में सबसे बड़ा कदम है। उन्होंने कहा,‘‘हमने हाल ही में अपने कॉर्पोरेट कर में भारी कटौती की है। रक्षा के क्षेत्र में यदि ‘मेक इन इंडिया’ के लिए कर को और सुसंगत करने की जरूरत पड़ी तो इसपर विचार किया जाएगा।’’

रक्षा मंत्री ने फ्रांस की कंपनियों की प्रति वर्ष भारत में डिफेंस एक्सपो में उत्साह के साथ भाग लेने की भी सराहना की। सिंह ने फ्रांस की कंपनियों को अगले साल पांच से आठ फरवरी के बीच लखनऊ में आयोजित होने वाले डेफएक्सपो में भाग लेने के लिए औपचारिक निमंत्रण भी दिया।

उन्होंने कहा,‘‘लखनऊ समृद्ध संस्कृति और धरोहरों वाला शहर है और फ्रांस के लोग महान संस्कृतियों का आदर करने वाले माने जाते हैं।लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी है और नए अवसरों की भूमि भी।’’ 

टॅग्स :मोदी सरकारराफेल सौदाराजनाथ सिंहनरेंद्र मोदीफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया