लाइव न्यूज़ :

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पेरिस में राफेल विमान मिलने के बाद करेंगे शस्त्र पूजा

By भाषा | Updated: October 7, 2019 07:04 IST

अधिकारियों ने बताया कि दहशरे के दिन ही फ्रांसीसी पोर्ट बोर्डेक्स पर सिंह पहला राफेल विमान स्वीकार करेंगे। उन्होंने बताया कि पूजा करने के बाद सिंह राफेल में उड़ान भर उसका अनुभव भी लेंगे। सिंह वर्षों से ‘शस्त्र पूजा’ करते आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दशहरा के अवसर पर मंगलवार को पेरिस में पहला राफेल लड़ाकू विमान प्राप्त करने के बाद ‘शस्त्र पूजा’ करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि दहशरे के दिन ही फ्रांसीसी पोर्ट बोर्डेक्स पर सिंह पहला राफेल विमान स्वीकार करेंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दशहरा के अवसर पर मंगलवार को पेरिस में पहला राफेल लड़ाकू विमान प्राप्त करने के बाद ‘शस्त्र पूजा’ करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि दहशरे के दिन ही फ्रांसीसी पोर्ट बोर्डेक्स पर सिंह पहला राफेल विमान स्वीकार करेंगे।

उन्होंने बताया कि पूजा करने के बाद सिंह राफेल में उड़ान भर उसका अनुभव भी लेंगे। सिंह वर्षों से ‘शस्त्र पूजा’ करते आ रहे हैं।

पूर्ववर्ती राजग सरकार में गृहमंत्री रहते हुए भी वह शस्त्र पूजा करते थे। शस्त्र पूजा या आयुध पूजा में अस्त्र-शस्त्र की पूजा की जाती है।

देश के विभिन्न हिस्सों में यह दशहरा उत्सव का हिस्सा है। रक्षा मंत्री सोमवार को तीन दिन की पेरिस यात्रा पर रवाना हो रहे हैं।

दशहरा और भारतीय वायुसेना के स्थापना दिवस पर वह पहला राफेल लड़ाकू विमान स्वीकार करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को बोर्डेक्स के मेरीगनैस सबअर्ब पर पहला राफेल लड़ाकू विमान प्राप्त करने के बाद सिंह शस्त्रपूजा करेंगे।

पूजा करने के बाद वह विमान में उड़ान भरेंगे। मंगलवार की सुबह बोर्डेक्स के लिए रवाना होने से पहले सिंह पेरिस में फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों से मिलेंगे।

दोनों के बीच रक्षा एवं सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। सिंह को राफेल सौंपने का कार्यक्रम पेरिस से करीब 590 किलोमीटर दूर विमान की निर्माता कंपनी दसाल्ट एविएशन के संयंत्र में है।

हालांकि 36 विमानों में से पहला विमान रक्षा मंत्री को मंगलवार को ही मिल जाएगा लेकिन चार विमानों की पहली खेप अगले वर्ष मई में भारत पहुंचेगी।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता भारत भूषण बाबू ने बताया, ‘‘रक्षा मंत्री मेरीगनैक में फ्रांस के रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले के साथ राफेल सौंपने के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वह विजयदशमी के पावन अवसर पर शस्त्रपूजा भी करेंगे और विमान में उड़ान भी भरेंगे।’’

बाबू ने कहा कि सिंह नौ अक्टूबर को फ्रांस की शीर्ष आयुद्ध कंपनियों के सीईओ के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान उनसे ‘मेक इन इंडिया’ में भाग लेने को कहा जाएगा। संभवत: सिंह उन लोगों को 5 से 8 फरवरी तक लखनऊ में आयोजित रक्षा एक्सपो में आने का न्योता देंगे। 

टॅग्स :राजनाथ सिंहराफेल सौदामोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?