लाइव न्यूज़ :

राजनाथ सिंह ने कहा- पाकिस्तान अलग-थलग पड़ा, हमारे पीएम के रणनीतिक कौशल को बड़ा श्रेय

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: November 30, 2019 15:19 IST

रक्षा मंत्री ने पुणे में कहा, ''जिस प्रकार से आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान की सच्चाई दुनिया के अलग-अलग पटल सामने आई है और जिस प्रकार वह अलग-थलग पड़ा है, इसके लिए हमारे प्रधानमंत्री के रणनीतिक कौशल को बड़ा श्रेय जाता है।''

Open in App
ठळक मुद्देरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान अलग-थलग पड़ा है, उसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रणनीतिक कौशल को बड़ा श्रेय जाता है।रक्षा मंत्री ने आगे कहा,  ''आतंकवाद के जरिये पाकिस्तान छद्म युद्ध में शामिल है लेकिन मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ कहता हूं कि वह इस छद्म युद्ध में भी नहीं जीत सकता है।''

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान अलग-थलग पड़ा है, उसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रणनीतिक कौशल को बड़ा श्रेय जाता है। रक्षा मंत्री ने पुणे में कहा, ''जिस प्रकार से आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान की सच्चाई दुनिया के अलग-अलग पटल सामने आई है और जिस प्रकार वह अलग-थलग पड़ा है, इसके लिए हमारे प्रधानमंत्री के रणनीतिक कौशल को बड़ा श्रेय जाता है।''

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह महाराष्ट्र के पुणे में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के 137वें कोर्स की पासिंग आउट परेड कार्यक्रम में बोल रहे थे।

रक्षा मंत्री ने आगे कहा,  ''आतंकवाद के जरिये पाकिस्तान छद्म युद्ध में शामिल है लेकिन मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ कहता हूं कि वह इस छद्म युद्ध में भी नहीं जीत सकता है।''

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने छद्म युद्ध छेड़ रखा है क्योंकि उसे अहसास हो चुका है कि वह परम्परागत युद्ध नहीं जीत सकता। रक्षा मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान ने जो छद्म युद्ध का रास्ता अख्तियार किया है, वह एक दिन उसकी हार का कारण बनेगा।

पाक निशाना साधते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘‘हम देश की संप्रभुत्ता और लोगों की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध हैं। लेकिन अगर कोई हमारी धरती पर आतंकवादी शिविर चलाता है या कोई हमला करता है तो हम जानते हैं कि मुंहतोड़ जवाब कैसे दिया जाता है।’’

 

टॅग्स :राजनाथ सिंहपाकिस्तानइंडियामोदी सरकारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों