Rajnath Singh In Ghaziabad: 'देश की जनता मोये मोये कर देगी'', इंडी गठबंधन पर राजनाथ सिंह का प्रहार

By धीरज मिश्रा | Published: April 3, 2024 05:26 PM2024-04-03T17:26:48+5:302024-04-03T17:29:24+5:30

Rajnath Singh In Ghaziabad: लोकसभा चुनावों को लेकर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने भी मोर्चा संभाल लिया है। वह बुधवार को उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में थे। यहां उन्होंने एक सभा को संबोधित किया।

Rajnath Singh In Ghaziabad Uttar Pradesh Desh Ki janta moye moye kar degi INDIA bloc | Rajnath Singh In Ghaziabad: 'देश की जनता मोये मोये कर देगी'', इंडी गठबंधन पर राजनाथ सिंह का प्रहार

फाइल फोटो

Highlightsइंडी अलायंस मिलकर भी भाजपा और एनडीए का मुकाबला नही कर पा रहेसारे विश्व को यह संदेश चला गया है कि अब भारत कोई कमजोर देश नही रहा है राजनाथ सिंह भाजपा उम्मीदवार अतुल गर्ग के पक्ष में प्रचार कर रहे थे

Rajnath Singh In Ghaziabad: लोकसभा चुनावों को लेकर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने भी मोर्चा संभाल लिया है। वह बुधवार को उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में थे। यहां उन्होंने एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान इंडिया ब्लॉक पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मजाकिए अंदाज में कहा कि इंडिया गठबंधन चुनाव में बीजेपी-एनडीए का सामना नहीं कर सकता है।

क्योंकि, देश की जनता इनका मोये मोये कर देगी। राजनाथ सिंहगाजियाबाद में सात चरण के आम चुनावों के लिए मौजूदा विधायक और भाजपा उम्मीदवार अतुल गर्ग के पक्ष में प्रचार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की शायद ऐसी कोई सरकार हो जिस पर भ्रष्ट्राचार का आरोप न लगा हो। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अपने कार्यकाल में विश्व मंच पर देश की प्रतिष्ठा बढ़ाने का कार्य किया।

आज का भारत एक शक्तिशाली देश है। पहले दुनिया हमें गंभीरता से नहीं लेती थी, लेकिन पीएम मोदी ने हमें वहां पहुंचाने के लिए चमत्कार किया। आज, जब भारत वैश्विक मंच पर बोलता है, तो पूरी दुनिया सुनती है। उन्होंने कहा कि हम सभी को इस बात पर गर्व होना चाहिए कि कैसे (रूस और यूक्रेन के बीच) साढ़े चार घंटे तक युद्ध रोका गया ताकि 22,500 भारतीय बच्चों को यूक्रेन से निकाला जा सके।

यहां जानकारी के लिए बताते चले कि केंद्रीय मंत्री और गाजियाबाद से मौजूदा भाजपा सांसद जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह के लोकसभा चुनाव से हटने के बाद भाजपा ने अतुल गर्ग को गाजियाबाद निर्वाचन क्षेत्र से अपना उम्मीदवार घोषित किया।

गाजियाबाद में कब है मतदान

लोकसभा का चुनाव सात चरणों में आयोजित किया जाएगा। दूसरे चरण में गाजियाबाद में 26 अप्रैल को लोकसभा के लिए मतदान होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। अधिकारियों के अनुसार, लोनी, मुरादनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद और धौलाना (हापुड़) के पांच विधानसभा क्षेत्रों में फैले गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र में 29 लाख से अधिक पंजीकृत मतदाता हैं।

Web Title: Rajnath Singh In Ghaziabad Uttar Pradesh Desh Ki janta moye moye kar degi INDIA bloc

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे