लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार में गृह सचिव राजीव गौबा हो सकते हैं नए कैबिनेट सचिव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 28, 2019 09:45 IST

मौजूदा कैबिनेट सचिव पीके सिन्हा का विस्तारित कार्यकाल जून के मध्य में समाप्त हो रहा है। सिन्हा को पिछले साल जून में एक साल का दूसरा विस्तार मिला था।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय गृह सचिव राजीव गौबा अगले कैबिनेट सेक्रटरी हो सकते हैं। रक्षा सचिव के पद के लिए कई नामों पर कयास लगाए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोबारा 30 मई को राष्ट्रपति भवन में शाम सात बजे पीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं। 31 मई को नए कैबिनेट की बैठक प्रस्तावित है। वर्तमान कैबिनेट सचिव पीके सिन्हा का विस्तारित कार्यकाल जून के मध्य में समाप्त हो रहा है।  ऐसे में केंद्रीय गृह सचिव राजीव गौबा अगले कैबिनेट सचिव हो सकते हैं। सिन्हा को पिछले साल जून में एक साल का दूसरा विस्तार मिला था।

पीके सिन्हा ने अपने पूर्ववर्ती अजीत सेठ की ही तरह चार साल की सेवा की। इसी के साथ एक नए रक्षा सचिव को 30 मई तक नियुक्त किया जाना है। भारत के सुरक्षा प्रतिष्ठान इंटेलिजेंस ब्यूरो और रॉ को भी नए प्रमुख की जरूरत है। मौजूदा प्रमुखों के विस्तारित कार्यकाल 29 मई और 30 मई को समाप्त हो रहे हैं। 

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के अनुसार, रक्षा सचिव के पद के लिए कई नामों पर कयास लगाए जा रहे हैं जैसे रक्षा उत्पादन सचिव अजय कुमार, बैंकिंग सचिव राजीव कुमार, पर्यावरण सचिव सी.के. मिश्रा और ऊर्जा सचिव अजय भल्ला। नौकरशाही के प्रमुख पदों में से रक्षा सचिव चार बड़े पदों में से एक है जिसमें दो साल का कार्यकाल मिलता है। कैबिनेट सचिव के पद के लिए अभी केवल एक ही नाम की चर्चा है और वह हैं गृह सचिव राजीव गौबा। वह 1982 बैच के झारखंड काडर के अधिकारी हैं। 

कैबिनेट सचिवालय के कामकाज से परिचित होने के लिए गौबा ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी के रूप में पहली जून को पदभार संभाल सकते हैं। पिछले सप्ताह नागरिक उड्डयन सचिव प्रदीप सिंह खरोला को मिश्रा की अनुपस्थिति के दौरान 17 से 28 मई तक पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था लेकिन, ये अस्थायी या तदर्थ नियुक्तियां होती हैं जो किसी अन्य शीर्ष स्तर के सचिव के छुट्टी लेने पर या बीमार होने पर होती हैं। 

टॅग्स :मोदी सरकारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया