पिता राजीव गांधी के साथ ली गई आखिरी तस्वीर शेयर कर भावुक हुईं प्रियंका गांधी, ट्विटर पर छलका दर्द, लिखीं ये लाइनें

By गुणातीत ओझा | Published: May 21, 2020 02:21 PM2020-05-21T14:21:20+5:302020-05-21T14:46:17+5:30

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि को देश आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में भी मनाता है। पिता को याद करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका गांधी ने बताया कि यह राजीव गांधी के साथ ली गई उनकी आखिर तस्वीर है।

rajiv gandhi death anniversary congress leader priyanka gandhi vadra shares last photo with rajiv gandhi | पिता राजीव गांधी के साथ ली गई आखिरी तस्वीर शेयर कर भावुक हुईं प्रियंका गांधी, ट्विटर पर छलका दर्द, लिखीं ये लाइनें

प्रियंका गांधी ने शेयर की पिता राजीव गांधी के साथ ली गई आखिरी तस्वीर।

Highlightsपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर पिता को याद करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक तस्वीर शेयर की है।इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका गांधी ने बताया कि यह राजीव गांधी के साथ ली गई उनकी आखिर तस्वीर है।

नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें आज पूरा देश याद कर रहा है। आज ही के दिन वर्ष 1991 में  तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक आत्मघाती हमले में राजीव गांधी की मौत हो गई थी। भारत में संचार और कम्प्यूटर क्रांति के जनक राजीव गांधी सही मायने में दूरदृष्टि वाले जननेता थे। उनकी असमय मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। देश के चहेते प्रधानमंत्रियों में से एक राजवी गांधी का बम विस्फोट में मारा जाना हर देशवासी को खल गया था।

इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राजीव गांधी 24 घंटे के भीतर देश के प्रधानमंत्री बन गए थे। राजीव गांधी ने भारत के लोगों को 21वीं सदी का सपना दिखाया था। 21 मई 1991 में लिट्‍टे के आत्मघाती हमले में राजीव गांधी की मौत हुई थी। राजीव की पुण्यतिथि को देश आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में भी मनाता है। पिता को याद करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका गांधी ने बताया कि यह राजीव गांधी के साथ ली गई उनकी आखिर तस्वीर है।

प्रियंका गांधी ने यह तस्वीर शेयर करते हुए भावुक कर देने वाली लाइनें भी लिखी हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ''मेरे पिता ने मुझे क्या सिखाया है। उन लोगों के प्रति दया करने के लिए जो आपके लिए निर्दयी हैं। यह जानने के लिए कि जीवन कितना उचित है, आप चाहे कितना भी अनुचित क्यों न हों। चलते रहना, चाहे कितना भी गहरा आसमान हो या तूफान हो।''

वहीं  राहुल गांधी ने पिता राजीव गांधी को याद करते हुए ट्वीट किया है, एक सच्चे देशभक्त, उदार और परोपकारी पिता के पुत्र होने पर मुझे गर्व है। प्रधानमंत्री के रूप में राजीव जी ने देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर किया। अपनी दूरंदेशी से देश को सशक्त करने के लिए उन्होंने कई जरूरी कदम उठाए। आज उनकी पुण्यतिथि पर मैं स्नेह और कृतज्ञता से उन्हें सादर नमन करता हूं।

Web Title: rajiv gandhi death anniversary congress leader priyanka gandhi vadra shares last photo with rajiv gandhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे