लाइव न्यूज़ :

राजीव गांधी हत्याकांड: दोषी नलिनी को वीडियो कॉल की अनुमति देने की याचिका पर कोर्ट ने मांगा सरकार से जवाब 

By भाषा | Updated: June 3, 2020 05:28 IST

राजीव गांधी हत्याकांड: याचिका में कहा गया है कि श्रीलंका के नागरिक श्रीहरन के पिता मुरुगन की हाल ही में मौत हो गई थी। लिहाजा नलिनी और मुरुगन शोकाकुल परिवार से बात करना चाहते हैं। पीठ ने साफ किया कि वे दोषियों के पक्ष में नहीं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमद्रास उच्च न्यायालय ने तमिलनाडु सरकार से पूछा कि जब नलिनी और उसके पति श्रीहरन को रिहा करने का फैसला कर लिया है तो, उसे अपनी सास से वीडियो कॉल करने की अनुमति क्यों नहीं दी जा रही है। याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति एन किरुबाकरण और न्यायमूर्ति आर हेमलता की पीठ ने यह टिप्पणी की।

चेन्नईः मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को तमिलनाडु सरकार से पूछा कि जब उसने राजीव गांधी हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रही नलिनी और उसके पति श्रीहरन को रिहा करने का फैसला कर लिया है तो, उसे (नलिनी को) श्रीलंका में अपनी सास से वीडियो कॉल करने की अनुमति क्यों नहीं दी जा रही है। 

याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति एन किरुबाकरण और न्यायमूर्ति आर हेमलता की पीठ ने यह टिप्पणी की। नलिनी की मां ने अदालत में याचिका दायर कर अपील की है कि उनकी बेटी और उसके पति को श्रीलंका में उसकी सास और लंदन में ननद से रोजाना दस मिनट बात करने की अनुमति देने का निर्देश दिया जाए। 

याचिका में कहा गया है कि श्रीलंका के नागरिक श्रीहरन के पिता मुरुगन की हाल ही में मौत हो गई थी। लिहाजा नलिनी और मुरुगन शोकाकुल परिवार से बात करना चाहते हैं। पीठ ने साफ किया कि वे दोषियों के पक्ष में नहीं हैं। उसने पूछा कि जब सरकार ने इस मामले में सभी सातों दोषियों को रिहा करने का फैसला कर लिया है तो जेल अधिकारी उन्हें वीडियो कॉल करने की अनुमति देने से इनकार क्यों कर रहे हैं। 

लोक अभियोजक ए नटराजन ने अदालत को बताया कि नलिनी को वीडियो कॉल करने की अनुमति इसलिए नहीं दी गई क्योंकि कैदी को विदेश में किसी व्यक्ति से बात करने की अनुमति देने का कोई प्रावधान नहीं है। 

उन्होंने कहा कि इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि दोषी इस मौके का इस्तेमाल निजी और पारिवारिक मामलों के लिये करेंगे। पीठ ने अभियोजक को जेल अधिकारियों का स्पष्ट रुख अदालत को बताने का निर्देश देते हुए मामले की सुनवाई बुधवार तक स्थगित कर दी।

टॅग्स :राजीव गाँधीतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों