लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः परिवहन मंत्री प्रताप सिंह ने संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट पर केंद्र सरकार को घेरा

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: September 5, 2019 19:52 IST

परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का मानना है कि किसी व्यक्ति से अगर बिना हेलमेट के एक हजार रुपए का जुर्माना वसूला जाता है, तो उसे हेलमेट फ्री में दिया जा सकता है, ताकि आगे से वह बिना हेलमेट के वाहन नहीं चलाएगा. इससे लोग सड़क सुरक्षा के प्रति जागृत होंगे और दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी.

Open in App

हर साल डेढ़ लाख लोगों की दुर्घटना में मौत हो रही है, जिनमें 70 प्रतिशत मौतें हाईवे पर हो रही हैं, लेकिन हाईवे पर मौतें रोकने के लिए केंद्र सरकार का कोई प्लान नहीं है. परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हाइवे टोल कंपनियों पर निर्भर करते हैं. टोल कंपनियों के पास एंबुलेंस, क्रेन तक नहीं हैं. कट बंद नहीं होने से मौतें हो रही हैं. इन पर लगाम का भी प्रावधान होना चाहिए.

इधर, संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट को लेकर लगातार बैठकें हो रही हैं तथा जुर्माना राशि कम करने के बारे में विचार-विमर्श जारी हैं. 

परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का मानना है कि किसी व्यक्ति से अगर बिना हेलमेट के एक हजार रुपए का जुर्माना वसूला जाता है, तो उसे हेलमेट फ्री में दिया जा सकता है, ताकि आगे से वह बिना हेलमेट के वाहन नहीं चलाएगा. इससे लोग सड़क सुरक्षा के प्रति जागृत होंगे और दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी.

लोगों की यह राय भी है कि जुर्माना राशि में कमी तो की ही जाए, उस राशि से जो कमी है, उसका शुल्क भी एडजस्ट किया जाए, जैसे यदि कोई बगैर ड्राइविंग लाइसेंस के पकड़ा जाता है तो उसका तत्काल लर्निंग लाइसेंस बना दिया जाए.

इसी तरह, किसी भी गलती के लिए पहली बार पकड़े जाने पर उसे जरूरी सलाह और कानूनी जानकारी देकर छोड़ा जाए. जैसे इंश्योरेंस नहीं है तो चालक का नाम और मोबाइल नंबर लेकर उसकी पहली गलती दर्ज की जाए और निर्धारित समय में कमी दूर करके विभाग को सूचित करने के लिए बाध्य किया जाए. यदि वह उस कमी को निर्धारित समय में पूरा नहीं करता है तो उससे जुर्माना वसूला जाए.

टॅग्स :राजस्थानजयपुरमोदी सरकारकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह