राजस्थान पंचायत चुनाव-2021 परिणाम: कांग्रेस को 669 सीटों पर जीत, भाजपा के खाते में 550, जानें RLP, निर्दलीय और बसपा का हाल

By सतीश कुमार सिंह | Published: September 4, 2021 04:45 PM2021-09-04T16:45:00+5:302021-09-04T16:46:14+5:30

Rajasthan Panchayat Election Result 2021: जिला परिषद सदस्यों की कुल 200 सीटों के लिए मतदान हुआ था जिनमें जोधपुर में कांग्रेस का एक प्रत्याशी जीता है।

Rajasthan Panchayat Election Result 2021 Congress wins 669 seats, 550 in BJP's, RLP, Independent and BSP's condition | राजस्थान पंचायत चुनाव-2021 परिणाम: कांग्रेस को 669 सीटों पर जीत, भाजपा के खाते में 550, जानें RLP, निर्दलीय और बसपा का हाल

जिला मुख्यालयों पर मतगणना सुबह नौ बजे शुरू हुई और अभी जारी है।

Highlightsएक जिला परिषद सदस्य और 26 पंचायत समिति सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए हैं। 250 सीटों पर निर्दलीय विजयी रहे।छह जिलों में 78 पंचायत समितियों में सदस्यों की 1564 सीटों पर मतदान हुआ था।

Rajasthan Panchayat Election Result 2021: राजस्थान के छह जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए हुए मतदान की गणना शनिवार सुबह शुरू हुई जहां सत्तारूढ़ दल कांग्रेस ने पंचायत समिति सदस्यों की 1564 सीटों में 669 व विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 550 सीटें जीती हैं।

सम्बद्ध जिला मुख्यालयों पर मतगणना सुबह नौ बजे शुरू हुई और अभी जारी है। राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस ने जोधपुर में जिला परिषद सदस्य की एक सीट भी जीती है। अपराह्न साढ़े तीन बजे तक 1389 सीटों के लिए परिणाम घोषित किए गए।

इनके अनुसार, छह जिलों में 78 पंचायत समितियों में सदस्यों की 1564 सीटों पर कांग्रेस ने 669, भाजपा ने 550, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने 39, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 10 सीटें जीतीं। वहीं 250 सीटों पर निर्दलीय विजयी रहे। जिला परिषद सदस्यों की कुल 200 सीटों के लिए मतदान हुआ था जिनमें जोधपुर में कांग्रेस का एक प्रत्याशी जीता है।

राज्य के छह जिलों जयपुर, जोधपुर, भरतपुर, सवाईमाधोपुर, दौसा और सिरोही के 200 जिला परिषद सदस्य, 1564 पंचायत समिति सदस्य, छह जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख एवं 78 प्रधान, उप प्रधानों के लिए तीन चरणों में मतदान हुए हैं। इनमें से एक जिला परिषद सदस्य और 26 पंचायत समिति सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए हैं। 

Web Title: Rajasthan Panchayat Election Result 2021 Congress wins 669 seats, 550 in BJP's, RLP, Independent and BSP's condition

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे