नन्हीं सी बच्ची के दिल में था छेद, अभिनेता सोनू सूद ने मुंबई में कराया इलाज; खुशी से भर आईं परिजनों की आंखें  

By आजाद खान | Published: December 30, 2021 04:50 PM2021-12-30T16:50:50+5:302021-12-30T16:54:31+5:30

डॉक्टरों ने कहा था कि इलाज में 8 से 9 लाख रुपए खर्च होंगे। परिजनों के लिए इतना पैसा चुका पाना असंभव था।

rajasthan news jalore sonu sood saves from heart disease 5 month old sania parents put her name sonu | नन्हीं सी बच्ची के दिल में था छेद, अभिनेता सोनू सूद ने मुंबई में कराया इलाज; खुशी से भर आईं परिजनों की आंखें  

नन्हीं सी बच्ची के दिल में था छेद, अभिनेता सोनू सूद ने मुंबई में कराया इलाज; खुशी से भर आईं परिजनों की आंखें  

Highlightsकोविड के दौरान हजारों लोगों की सोनू ने की थी मदद।बच्ची के ठीक होने पर ट्वीट करके जताई अपनी खुशी।पांच माह की पीड़िता की सांस की नली भी दबी हुई थी।

भारत: पिछले साल जब देशभर में कोरोना महामारी की वजह से लोग परेशान थे, तथा भूख और बीमारी से मर रहे थे, तब फिल्म अभिनेता सोनू सूद कई लोगों के लिए ईश्वर का अवतार साबित हुए और भरपूर मदद की। कुछ ऐसा ही राजस्थान के जालौर की पांच महीने की सानिया नाम की एक बच्ची के साथ हुआ। नन्हीं सी बच्ची के दिल में जन्म से ही छेद था। उसकी सांस की नली भी दबी हुई थी। उसकी हालत देखकर घर वाले बेहद परेशान थे।

25 दिन तक चला इलाज

डॉक्टरों ने कहा कि उसके इलाज में 8 से 9 लाख रुपए खर्च होंगे। इतना पैसा उस परिवार के लिए लगा पाना असंभव था। परिवार वालों ने किसी तरह सोनू सूद से संपर्क किया तो उनका फाउंडेशन तुरंत एक्टिव हुआ और अपनी टीम भेजकर बच्ची समेत परिवार को मुंबई बुलाया। वहां उसका एक अच्छे अस्पताल में इलाज कराया। 25 दिनों के इलाज के बाद बच्ची पूरी तरह ठीक हो गई और स्वस्थ है। यह देख परिजनों की आंखें खुशी से भर आईं। सोनू सूद ने खुद ट्वीट करके बच्ची के स्वस्थ होने पर खुशी जताई।  

पड़ोसी से ट्वीट कराकर दी गई जानकारी

सोनू सूद फाउंडेशन के प्रभारी हितेश जैन ने बताया कि जालोर जिले की सानिया नाम की बच्ची है जो 5 महीने की जिसके दिल में छेद था और सांस की नली दबी हुई थी। उसके परिजन इलाज करवाने में असमर्थ थे। इसके बाद कमलेश कुमार जीनगर ने नरेश खिलेरी नामक युवक से ट्वीट करवाया, मुहिम पर उनके पास पहुंचे और उन्हें इस बारे में जानकारी दी। उसके बाद रिपोर्ट चेक कर बच्ची को इलाज के लिए मुंबई ले जाया गया, जहां उसका सफल उपचार हुआ।

Web Title: rajasthan news jalore sonu sood saves from heart disease 5 month old sania parents put her name sonu

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे