लाइव न्यूज़ :

राजस्थान हाई कोर्ट ने महिला को शादी-शुदा प्रेमी के साथ रहने के दिये आदेश, जानिए क्या है पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 26, 2019 14:00 IST

हाई कोर्ट ने महिला को छूट दी, कि महिला उस शक्स के साथ अपने रिश्ते जारी रखना चाहती हैं,उसके लिए स्वतंत्र है।

Open in App

राजस्थानहाई कोर्ट ने सोमवार को 26 साल की महिला को शादी-शुदा शख्स के साथ रहने की अनुमति दे दी जिसे वह प्यार करती थी। महिला का नाम रूपल सोनी है। वही याचिकाकर्ता का नाम मोइनुद्दीन अब्बासी हैं। अब्बासी ने याचिका दायर करते हुए आरोप लगाया था महिला को उसके माता-पिता ने ही बंधक बना लिया है।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक़ जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस विनित कुमार माथुर की बेंच इस मामले की सुनावई कर रही थे। याचिकाकर्ता मोइनुद्दीन अब्बासी ने कहा कि उन्होंने 28 जुलाई, 2018 को 26 साल की रूपल सोनी से शादी की थी। साथ ही यह भी कहा कि सोनी के परिवार ने उन्हें बंधक बना कर रखा है।  

कोर्ट ने पुलिस को अदालत में महिला को पेश करने का आदेश दिया था। बीते 13 मार्च को सोनी ने कोर्ट कई चौकाने वाली बातें बताईं। अदालत को सुनवाई के दौरान यह बताया गया कि याचिकाकर्ता पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। बावजूद इसके उन्होंने सोनी से शादी किया।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अदालत ने उस महिला को उदयपुर में सरकारी देखरेख में रखने को कहा था। उसे उदयपुर के नारी निकेतन में रखा गया जिससे वह अपने आने वाले जीवन का सही फैसला ले सके। 

इसके बाद सोमवार को कोर्ट के पूछे जाने पर लड़की ने कहा कि वह उस शख्स के साथ रिश्ता कायम रखना चाहती हैं और यह फैसला अपने विवेक पर ले रही है। इस पर कोर्ट ने महिला को छूट दी वह उस शख्स के साथ अपने रिश्ते जारी रख सकती है। साथ ही कोर्ट ने  कहा कि वह बालिग है, जहां जाना चाहती है जा सकती है। 

कोर्ट ने कहा कि महिला को सुरक्षा मिलेगी जब तक वह नारी निकेतन पहुच कर अपने सारे सामान सही सलामत लेकर घर तक नहीं पहुच जाती है। इस सुनवाई के दौरान कोर्ट में याचिकाकर्ता, रूपल सोनी और उनके मां-बाप सहित भाई भी मौजूद थे।

टॅग्स :राजस्थानहाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है