लाइव न्यूज़ :

राजस्थान सरकार ने होमगार्ड्स अनुबंध नवीनीकरण की समयावधि बढ़ाकर 15 साल किया, सीएम गहलोत ने होमगार्ड मुख्यालय के उद्घाटन पर की घोषणा

By अनिल शर्मा | Updated: May 25, 2023 15:53 IST

विद्याधर नगर में होमगार्ड मुख्यालय का उद्घाटन करने के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के कठिन समय में होमगार्ड्स ने चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जिस तरह कोरोना वारियर्स के रूप में सेवाएं दी वो सराहनीय है।

Open in App
ठळक मुद्देअशोक गहलोत ने यह घोषणा विद्याधर नगर में होमगार्ड मुख्यालय का उद्घाटन करने के दौरान की।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शुरू से ही होमगार्ड को एक मजबूत और कारगर संगठन बनाने के लिए कृत संकल्पित रही है। 

जयपुरः राजस्थान सरकार ने होमगार्ड्स अनुबंध नवीनीकरण की समयावधि गुरुवार बढ़ाकर 15 साल करने की घोषणा की। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि होमगार्ड का पांच साल में अनुबंध नवीनीकरण होता है तो इस पांच साल की अवधि को बढ़ाकर 15 साल किया जा रहा है इससे अब कोई तकलीफ नहीं आएगी।

अशोक गहलोत ने यह घोषणा विद्याधर नगर में होमगार्ड मुख्यालय का उद्घाटन करने के दौरान की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शुरू से ही होमगार्ड को एक मजबूत और कारगर संगठन बनाने के लिए कृत संकल्पित रही है।  उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के कठिन समय में होमगार्ड्स ने चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जिस तरह कोरोना वारियर्स के रूप में सेवाएं दी वो सराहनीय है।

अशोक गहलोत ने कहा कि होमगार्ड्स के मानदेय में 15 प्रतिशत की वृद्धि करने के साथ ही राज्य सरकार द्वारा 58 साल की आयु पूर्ण करने के वाद सेवा से अलग होने वाले स्वयंसेवकों को लघु व्यवसाय के लिए कल्याण कोष से अधिकतम दो लाख रुपये तक की सहायता राशि दी जा रही है। उन्होंने कहा कि होमगार्ड से संबंधित अन्य मांगों का परीक्षण करवा कर इस संबंध में यथासम्भव कार्रवाई की जाएगी।

राज्य सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए गहलोत ने कहा कि 500 रुपये में गैस सिलेंडर, सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत न्यूनतम 1000 रुपये पेंशन, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना तथा घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 100 और कृषि उपभोक्ताओं के लिए 2000 यूनिट बिजली निशुल्क देने जैसी योजनाओं को राज्य में लागू किया गया है।

टॅग्स :अशोक गहलोतराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमानसिक रूप से परेशान, पत्नी लाड बाई ने पति मोहन गुर्जर को कुल्हाड़ी से काट डाला, कुएं में कूदी

भारत3 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की मसौदा मतदाता सूची में 12.32 करोड़ मतदाताओं के नाम, 27 अक्टूबर को 13.36 करोड़ लोग थे शामिल, 1 करोड़ से अधिक बाहर

क्रिकेटSyed Mushtaq Ali Trophy Elite 2025 Super League: 1 रन से जीता झारखंड, मुंबई, आंध्र और हैदराबाद ने मारी बाजी, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और मप्र की हार, देखिए अंक तालिका

क्रिकेटSyed Mushtaq Ali Trophy Elite 2025 Super League: हैदराबाद, झारखंड, हरियाणा और मप्र की जीत, मुंबई, पंजाब, आंध्र प्रदेश और राजस्थान की हार, 14 दिसंबर का दूसरा चरण

क्रिकेटसैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट सुपर लीग शेयडूल जारी, 8 टीम में टक्कर, 12 दिसंबर से शुरू और 18 दिसंबर को फाइनल मुकाबला

भारत अधिक खबरें

भारतप्रदूषित हवा का मसला केवल दिल्ली का नहीं है...!

भारतपरमाणु ऊर्जा का उत्पादन बढ़ाने के साथ जवाबदेही भी जरूरी

भारतलोकसभा, विधानसभा के बाद स्थानीय निकाय चुनावों के बीच नेताओं की आवाजाही?, राजनीति की नई शक्ल बनता दलबदल

भारतअपनी गाड़ी के लिए PUC सर्टिफिकेट कैसे बनाएं? जानिए डाउनलोड करने का आसान तरीका

भारतकर्मचारियों के लिए खुशखबरी! EPFO ने किए 2 बड़े अपडेट, अब मिलेगा ये फायदा