लाइव न्यूज़ :

राजस्थान की इस एक विधानसभा सीट पर आज नहीं हो रहे हैं चुनाव, बीएसपी के लिए बड़ा झटका!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: December 7, 2018 12:09 IST

Rajasthan Voting Update: 200 विधानसभा सीटों वाले राजस्थान में सात दिसंबर को सिर्फ 199 सीटों पर मतदान हो रहा है। एक सीट पर आज क्यों नहीं हो रहे चुनाव, जानिए वजह...

Open in App
ठळक मुद्दे राज्य में 4 करोड़ 74 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर 2274 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।अलवर जिले की रामगढ़ सीट पर बसपा प्रत्याशी की मृत्यु के कारण चुनाव स्थगित किया जा चुका है।

राजस्थान में 200 विधानसभा सीटें हैं लेकिन उनमें से सिर्फ 199 विधानसभा सीटों के लिए सात दिसंबर को मतदान आयोजित हो रहे हैं। लेकिन एक सीट पर मतदान आयोजित नहीं किए जाएंगे। इसकी वजह एक प्रत्याशी की मौत होना है। अलवर जिले की रामगढ़ सीट पर बसपा प्रत्याशी की मृत्यु के कारण चुनाव स्थगित किया जा चुका है। वहां के लिये नये सिरे से तारीखों का ऐलान किया जायेगा। राज्य में 4 करोड़ 74 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर 2274 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

यह भी पढ़ेंः-  राजस्थान विधानसभा की 199 सीटों के लिए वोटिंग, 4.74 करोड़ मतदाताओं के हाथ 2274 प्रत्याशियों का भाग्य

बीजेपी ने सभी 200 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं वहीं कांग्रेस ने 195 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की। कांग्रेस ने 4 सीटें राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी को दे दिया। बसपा ने 191 सीटों पर उम्मीदार घोषित किये तो आम आदमी पार्टी ने 143 सीटों पर। सीपीआई 16, सीपीएम 28, भारत वाहिनी पार्टी 63 और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के 56 उम्मीदवार मैदान में हैं।

मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक ईवीएम और वीवीपैट मशीनों से करवाया जायेगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री आनंद कुमार ने जनता से बेखौफ होकर मतदान करने की अपील की है। प्रदेश के सभी पोलिंग बूथ कड़ी सुरक्षा में हैं। 1 लाख 46 हजार सुरक्षाकर्मी लगाये गये हैं। इनमें 90 हजार पुलिस, 650 कंपनियां केंद्र के अद्र्वसैनिक बलों की, होमगार्ड, सीआईएसएफ, बीएसएफ समेत आरएसी व एसटीएफ के दल शामिल हैं।

राजस्थान विधानसभा चुनाव की वोटिंग से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए पढ़ते रहिए LokmatNews.in

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए