लाइव न्यूज़ :

राजस्‍थान चुनावः सचिन पायलट के समर्थन में आए टोंक के नवाब

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 23, 2018 23:19 IST

भाजपा ने यहां पायलट के सामने परिवहन मंत्री युनुस खान को उतारा है जो कि भाजपा की ओर से चुनावी समर में उतरने वाले एक मात्र मुस्लिम प्रत्याशी हैं।

Open in App

टोंक के पूर्ववर्ती नवाब परिवार ने उनके क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट को समर्थन देने की स्पष्ट घोषणा की है।

नवाब परिवार के मुखिया आफताब अली खान ने खुली घोषणा जारी कर कहा है कि  नवाब खानदान के मतदाता पायलट के लिए मतदान करें। टोंक का नवाब परिवार आमतौर पर राजनीति से दूर रहता है और एक दावे के अनुसार टोंक के नवाबी खानदान में लगभग 8,500 पंजीबद्ध सदस्य हैं। पायलट के प्रत्याशी बनने से टोंक राज्य की सबसे चर्चित विधानसभा सीटों में से एक हो गई है।

भाजपा ने यहां पायलट के सामने परिवहन मंत्री युनुस खान को उतारा है जो कि भाजपा की ओर से चुनावी समर में उतरने वाले एक मात्र मुस्लिम प्रत्याशी हैं।

खान ने कहा, ‘‘भविष्य युवाओं का है इसलिए मेरा मेरे परिवार व खानदान के सदस्यों के लिए खुली घोषणा है कि हम पायलट के साथ हैं। जनता किसी भी नेता से अधिक सयानी है और वह टोंक की दिक्कतों व मुद्दों को भली भांति समझती है। पायलट अजमेर से सांसद रहे हैं और वह टोंक को अच्छी तरह समझते हैं।’’

पायलट को बताया सबसे उचित प्रत्याशी

खान अंजुमन खानदान ए अमीरिया टोंक के सरपरस्त भी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘टोंक में कोई उद्योग नहीं है। शिक्षा की कमी है। मुझे लगता है कि इन समस्याओं को दूर करने के लिए पायलट ही सबसे उचित प्रत्याशी हैं।’’ यह अंजुमन या सोसायटी टोंक नवाब खानदान की आधिकारिक इकाई है।

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनावसचिन पायलट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां