लाइव न्यूज़ :

अस्तपाल में डॉक्टर-कम्पाउंडर ने नर्स से गैंगरेप कर बनाया वीडियो, डॉक्टर का भाई भी वीडियो दिखा कर करता था ब्लैकमेल

By धीरेंद्र जैन | Updated: August 20, 2019 21:16 IST

महिला ने कहा कि रात में ड्यूटी के दौरान जूस में उसे कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया गया और बाद में अश्लील वीडियो बना लिया और इस वीडियो को सार्वजनिक करने की लेकर लगभग एक साल तक ब्लैकमेल करते रहे।

Open in App
ठळक मुद्देएक रात अस्पताल संचालक डॉ. सुरेन्द्र माहेश्वरी ने पीड़िता से कहा कि मैंने भी तुम्हारा अश्लील वीडियो देखा है।उसने भी धमकाकर महिला से बलात्कार किया।डॉक्टर के भाई प्रेम कुमार ने भी उसके साथ रेप किया।

बाडमेर जिले के एक अस्पताल में डॉक्टर और कम्पाउंडर द्वारा अस्पताल में काम करने वाली नर्स के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को बताते हुए आरोप लगाया कि चैहटन स्थित निजी अस्पताल के संचालक डॉक्टर और कम्पाउंडर ने एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर अस्पताल में उसके साथ दुष्कर्म किया। 

महिला ने कहा कि रात में ड्यूटी के दौरान जूस में उसे कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया गया और बाद में अश्लील वीडियो बना लिया और इस वीडियो को सार्वजनिक करने की लेकर लगभग एक साल तक ब्लैकमेल करते रहे। चैहटन पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। 

पीडिता के अनुसार नवबंर 2016 से निजी अस्पताल में काम कर रही है। हॉस्पिटल में स्टाफ के लिए बने एक कमरे में एक रात स्टाफ ने लगभग रात 10 बजे उसे जूस पीने को दिया जिसे पीते ही वह बेहोश हो गई और कम्पाउंडर अशोक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने अश्लील वीडियो बनाकर पीड़िता को कई बार धमकाया। 

एक रात अस्पताल संचालक डॉ. सुरेन्द्र माहेश्वरी ने पीड़िता से कहा कि मैंने भी तुम्हारा अश्लील वीडियो देखा है और उसके बारे में सबको बता दूंगा और उसने भी धमकाकर महिला से बलात्कार किया। इसी प्रकार डॉक्टर के भाई प्रेम कुमार ने भी उसके साथ रेप किया। इसके बाद तीनों आरोपी वीडियो वॉयरल करने की धमकी देकर गैंगरेप करते रहे। 

इस बीच मामला खुलने के डर से डॉ. ने पीडिता को अस्पताल से निकाल दिया। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां