लाइव न्यूज़ :

सचिन पायलट से तानातनी, सीएम अशोक गहलोत बोले- अगली बार भी राजस्थान में मुख्यमंत्री बनूंगा, शांति धारीवाल को मंत्री बनाऊंगा

By भाषा | Updated: October 2, 2021 20:46 IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सुबह सचिवालय व गांधी सर्किल पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। 

Open in App
ठळक मुद्देपांच साल चलेगी और अगली बार भी राज्य में कांग्रेस की ही सरकार आएगी।मुख्यमंत्री कोरोना संक्रमित हो गए थे उसके बाद, पिछले महीने उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी।किसान, मजदूर के लिए, छात्रों, नौजवानों के लिए बेरोजगारों के लिए समर्पित हैं।

जयपुरः राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व वाली मौजूदा सरकार पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी और अगली बार भी राज्य में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। गहलोत मुख्यमंत्री निवास पर प्रशासन गांवों/शहरों के संग अभियान की औपचारिक शुरुआत कर रहे थे।

कांग्रेस शासित राज्यों पंजाब, छत्तीसगढ़ व राजस्थान में सरकार को लेकर मीडिया में जारी कयासों पर चुटकी लेते हुए गहलोत ने कहा, ‘‘निश्चिंत रहें, यह सरकार (कांग्रेस नेतृत्व वाली राज्य सरकार) पूरे पांच साल चलेगी और अगली बार भी राज्य में कांग्रेस की ही सरकार आएगी।’’ उन्होंने मंच पर बैठे स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल की ओर इशारा करते हुए हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, ‘‘यह सरकार पांच साल चलेगी ही नहीं चलेगी अगली बार सरकार फिर बनेगी। और धारीवाल जी को मैं वापस इसी मंत्रालय का मंत्री बनाऊंगा। ।’’

लंबे समय बाद किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुए गहलोत ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी व राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) के आयोजन के दौरान सरकार के आह्वान का जनता ने पूरी तरह साथ दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘यहां अब तक किसी प्रकार का सत्ता विरोधी लहर नहीं है ऐसा लोग कहते हैं। बाकी तो चुनाव होने पर ही पता चलेगा।’’

मुख्यमंत्री कोरोना संक्रमित हो गए थे उसके बाद, पिछले महीने उनकी एंजियोप्लास्टी हुई, जिसका जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश की दुआयें उनके काम आई। उन्होंने विपक्ष पर चुटकी लेते हुए कहा, ‘‘मुझे अब कुछ होने वाला नहीं है। अब 15— 20 साल मुझे कुछ होने वाला नहीं। अब जिसे दुखी होना हो तो हो दुखी, मेरे बस की बात नहीं। मुझे कुछ नहीं होगा। ’’

लंबे समय बाद किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुए गहलोत ने कहा कि कांग्रेस के खिलाफ लिखना व उसके मुख्यमंत्रियों के खिलाफ कहानियां गढ़ना मीडिया के एक वर्ग की मजबूरी है। इसके साथ ही गहलोत ने कहा कि 60 साल बाद राजनीकि स्वार्थों के लिए महात्मा गांधी को अपनाने वाले लोग अगर उनके विचारों को भी अपना ले तो अनेक समस्याएं समाप्त हो जाएंगी।

उन्होंने कहा,' गांधी जयंती के इस मौके पर मैं मोहन भागवत, नरेंद्र मोदी व अमित शाह को दिल की गहराई से कहना चाहूंगा कि अगर आपने गांधी को अपना लिया है तो कृपा कर कम कम से कम अब दिल के अंदर वही सत्य अहिंसा व धर्म निरपेक्षता के भाव आने चाहिए।' गहलोत ने कहा,' ये मन से, दिल से ये गांधी को अपना लें तो आधी समस्याएं जो राष्ट्रवाद, हिंदुत्व, धर्म व लव जिहाद के नाम पर पैदा हुईं ये समस्याएं स्वत: खत्म हो जाएंगी। अगर आप दिल से गांधी को अपना लेंगे तो आपके भाव वैसे ही होंगे।'

मुख्यमंत्री ने कहा, ' हम किसान, मजदूर के लिए, छात्रों, नौजवानों के लिए बेरोजगारों के लिए समर्पित हैं। हमारी सरकार पूरी तरह जन कल्याणकारी कार्यों के लिए समर्पित है। हमारा कोई निजी एजेंडा नहीं है। यह मैं आपको विश्वास दिलाता हूं। हम उसी ढंग से काम करना चाहते हैं।'

मुख्यमंत्री ने अवसर पर प्रशासन शहरों/गांवों के संग अभियान के लाभार्थियों को पट्टे भी प्रदान किए। इस अवसर पर सरकार के तमाम मंत्री व वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। गहलोत ने इससे पहले सुबह सचिवालय व गांधी सर्किल पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। 

टॅग्स :कांग्रेसराजस्थानअशोक गहलोतसचिन पायलटBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos