लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः निकाय चुनावों में कांग्रेस को सता रहा है अनुच्छेद 370 का खौफ

By धीरेंद्र जैन | Updated: August 31, 2019 06:11 IST

Rajasthan: सचिन पायटल ने 52 शहरी निकायों से जुड़े पदाधिकारियों  व नेताओं को चुनावी तैयारी का जिम्मा सौंपा।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में नवंबर में होने जा रहे शहरी निकायों के चुनाव को लेकर कांग्रेस को अनुच्छेद 370 के खत्म होने का खौफ सता रहा है। दो दिन पूर्व हुई कांग्रेस की पीसीसी में सचिन पायलट की अध्यक्षता में हुई तैयारी बैठक में भी यह मुद्दा छाया रहा।

राजस्थान में नवंबर में होने जा रहे शहरी निकायों के चुनाव को लेकर कांग्रेस को अनुच्छेद 370 के खत्म होने का खौफ सता रहा है। दो दिन पूर्व हुई कांग्रेस की पीसीसी में सचिन पायलट की अध्यक्षता में हुई तैयारी बैठक में भी यह मुद्दा छाया रहा।

बैठक में जब अध्यक्ष ने नेताओं को बोलने का अवसर दिया तो 370 को लेकर उनका दर्द फूट पड़ा। परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने धारा 370 पर खुलकर बात रखने की दलील दी। इस पर कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री दुर्रू मियां ने कहा कि 370 में पार्टी का स्टेंड स्पष्ट नहीं है। 

अध्यक्ष कुछ बोलते हैं और अन्य नेता कुछ और। एक ओर जयराम रमेश और शशि थरूर पीएम की तारीफ करते हैं और दूसरी ओर राहुल गांध और पार्टी अध्यक्ष के बयान अलग हैं। हम जनता को क्या जवाब दें जनता हमसे पूछती है। सचिन पायलट ने यह कहते हुए उन्हें टोका कि यह स्थानीय निकाय चुनाव का मुद्दा नहीं है। 

मंत्री शांति धारीवाल ने निकाय चुनाव में फील्ड में पर्यवेक्षक नहीं भेजने का सुझाव दिया। धारीवाल ने स्पष्ट कहा कि पर्यवेक्षक बनाकर भेजने वाले नेता खेल करते हैं, इसलिए इनका न भेजा जाना ही बेहतर है। सचिन पायटल ने 52 शहरी निकायों से जुड़े पदाधिकारियों  व नेताओं को चुनावी तैयारी का जिम्मा सौंपा।

 

टॅग्स :कांग्रेसधारा ३७०राजस्थानसचिन पायलट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां