लाइव न्यूज़ :

राजस्‍थान में कांग्रेस की बनाई खास रणनीति लीक, भारी संख्या में महिला उम्मीदवार उतारने की है तैयारी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 4, 2018 04:35 IST

राजस्‍थान में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

Open in App

जयपुर, 4 जुलाई (रिपोर्ट- धीरेंद्र जैन): राजस्थान के विधानसभा चुनाव के लिये कांग्रेस में प्रत्याशियों के चयन के लिये बनाई गई स्क्रीनिंग कमेटी ने प्रदेश के दौरे पर आने से पहले से ही अपना काम शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि इस माह के आखिर में राजस्थान के लिये बनाई स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष और दो सदस्य प्रदेश के दौरे पर आ सकते हैं।

जानकार सूत्रों के अनुसार स्क्रीनिंग कमेटी का फोकस इस बार महिला उम्मीदवारों पर ज्यादा है। कमेटी के एक सदस्य ने प्रदेष में अपने विश्वस्त लोगों के जरिये सभी दो सौ विधानसभा सीटों पर महिला उम्मीदवारों के नाम मांगे हैं। जिस पर महिला उम्मीदवारों का डेटा तैयार करने का काम भी शुरू हो गया है।

बताया जाता है कि कमेटी के प्रदेश दौरे पर आने के बाद तैयार की जा रही महिला उम्मीदवारों की सूची समिति को सौंप दी जायेगी। उल्लेखनीय है कि इस साल के आखिर में राजस्‍‌थान में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। यहां कुल 200 सीटें हैं।

तीन राज्यों में बीजेपी से अकेले लोहा लेगी कांग्रेस, सेमीफाइनल BJP को हराने की ये है बड़ी तैयारी

भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी : गहलोत

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत ने प्रदेश भाजपा सरकार पर आकंठ भ्रष्टाचार में डूबने और संस्थागत भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिये जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश का आमजन - विशेषकर गरीब किसान हर तरह से पिस रहा है।

गहलोत ने कहा कि 'मैं आरोप लगाता रहा हूं कि यह सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और इसने संस्थागत भ्रष्टाचार को ही बढ़ावा दिया है, जिसके चलते प्रदेश का आमजन - विशेषकर गरीब किसान हर तरह से पिस रहा है।' उन्होंने मांग की कि सरकार योजना के तहत प्रथम फेज में मांग पत्र की राशि जमा कराने वाले लाखों गरीब किसानों के आवास में तुरन्त घरेलू विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के चलते लाखों किसान अपने आवास में घरेलू बिजली कनेक्शन के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं। अधिकारियों के पास इसका कोई संतोषप्रद जवाब भी नहीं है।

गहलोत ने एक बयान में कहा कि प्रदेश में भारी कमीशनखोरी के चलते किसानों की कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

(भाषा के इनपुट से)

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया