राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत कुर्सी बचाने के लिए करते हैं दिल्ली की यात्राएं, अपराध नियंत्रण पर नहीं है कोई ध्यान: BJP नेता गुलाबचंद कटारिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 13, 2020 01:55 PM2020-01-13T13:55:49+5:302020-01-13T13:55:49+5:30

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पास गृह विभाग भी है। नेता प्रतिपक्ष कटारिया ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार की प्राथमिकता कानून- व्यवस्था को बनाये रखने की नहीं है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनके पास समय नहीं है और विभागीय निगरानी नहीं की जा रही है।

Rajasthan CM Gehlot travels to Delhi to save chair, no focus on crime control: former bjp minister Gulabchand Kataria | राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत कुर्सी बचाने के लिए करते हैं दिल्ली की यात्राएं, अपराध नियंत्रण पर नहीं है कोई ध्यान: BJP नेता गुलाबचंद कटारिया

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत कुर्सी बचाने के लिए करते हैं दिल्ली की यात्राएं, अपराध नियंत्रण पर नहीं है कोई ध्यान: BJP नेता गुलाबचंद कटारिया

Highlightsएक प्रश्न का जवाब देते हुए कटारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री के पास उनकी सरकार और कुर्सी बचाने का भार है और इसी कारण उन्हें अक्सर दिल्ली की यात्रा पर जाना होता है। उन्होंने कहा कि यदि वह :गहलोत: अपनी दिल्ली- जयपुर की यात्राओं पर लगाम लगायें तब अपने विभाग पर ध्यान केन्द्रित कर सकेंगे।

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया ने राज्य में बढ़ते अपराध के लिये मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर हमला करते हुए कहा कि राज्य में बढ़ते अपराधों के ग्राफ पर लगाम तब लग सकती है जब मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी बचाने के लिये दिल्ली की यात्राएं रोककर अपने विभाग पर ध्यान केन्द्रित करें।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पास गृह विभाग भी है। नेता प्रतिपक्ष कटारिया ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार की प्राथमिकता कानून- व्यवस्था को बनाये रखने की नहीं है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनके पास समय नहीं है और विभागीय निगरानी नहीं की जा रही है।

एक प्रश्न का जवाब देते हुए कटारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री के पास उनकी सरकार और कुर्सी बचाने का भार है और इसी कारण उन्हें अक्सर दिल्ली की यात्रा पर जाना होता है।

उन्होंने कहा कि यदि वह :गहलोत: अपनी दिल्ली- जयपुर की यात्राओं पर लगाम लगायें तब अपने विभाग पर ध्यान केन्द्रित कर सकेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में भारतीय दंड संहिता की धाराओं में 2019 में अपराधों में 31 प्रतिशत बढोत्तरी हुई है। उन्होंने राज्य के लिये अलग गृहमंत्री का भी सुझाव दिया है।

English summary :
Rajasthan CM Gehlot travels to Delhi to save chair, no focus on crime control: former bjp minister Gulabchand Kataria


Web Title: Rajasthan CM Gehlot travels to Delhi to save chair, no focus on crime control: former bjp minister Gulabchand Kataria

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे