सोनिया गांधी से प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ को अशोक गहलोत ने बताया लोकतंत्र पर हमला, विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया

By शिवेंद्र राय | Updated: July 21, 2022 11:26 IST2022-07-21T11:22:26+5:302022-07-21T11:26:43+5:30

सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के मामले में भाजपा और कांग्रेस के नेता आमने-सामने हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र पर हमला बताया है और कहा है कि सत्ताधारी पार्टी विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है।

Rajasthan CM Ashok Gehlot said ruling govt misusing central agencies including ED | सोनिया गांधी से प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ को अशोक गहलोत ने बताया लोकतंत्र पर हमला, विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (फाइल फोटो)

Highlightsसोनिया गांधी से नेशनल हेराल्ड केस में होगी पूछताछदिल्ली में सड़कों पर हैं कांग्रेस कार्यकर्तादिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी की

नई दिल्ली: कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी से नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय पूछताछ करने वाला है। ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस पार्टी की एक प्रेस कांफ्रेंस में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस कार्रवाई को बदले की भावना से प्रेरित बताया और केंद्र सरकार पर जम कर बरसे। गहलोत ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है। अशोक गहलोत मे कहा, "जिस तरह से वे (सत्तारूढ़ सरकार) ईडी सहित केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहे हैं, यह इस बात का संकेत है कि लोकतंत्र खतरे में है। हमारी लड़ाई देश को बचाने की है। आज हमारी जगह भाजपा के लोग होते तो आगजनी करते" 

दिल्ली में सड़कों पर हैं कांग्रेस कार्यकर्ता

सोनिया गांधी से पूछताछ के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उकर कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतंत्र को बचाने के लिए संघर्ष करेंगे। हरीश रावत ने ट्वीट कर के लिखा है, "आज पूरे देश भर में कांग्रेसजन सड़कों पर उतर कर लोकतंत्र बचाओ के नारे के साथ लोकतंत्र और भारतीय गणतंत्र के संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष करेंगे,आवाज उठाएंगे। भारत माता की जय के साथ कांग्रेसजन आज ऐसी ताकतों को जो लोकतंत्र को कुचल देना चाहती हैं, जो विपक्ष की आवाज को बंद कर देना चाहती हैं, जो हमारी संवैधानिक लोकतंत्र के खिलाफ हैं एक जबरदस्त सिंहनाद करेंगे। लोकतंत्र जिंदाबाद, सोनिया गांधी जिंदाबाद।"


दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी की

सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में सड़कों पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के कारण ट्रैफिक व्यवस्था के लिए मुश्किलें भी खड़ी हो गई हैं। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। कुछ जगहों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से 9 बजे से 2 बजे तक गोल मेथी जंक्शन, तुगलक रोड जंक्शन, क्लेरिजेस जंक्शन, क्यू-पॉइंट जंक्शन, सुनहरी मस्जिद जंक्शन, मौलाना आजाद रोड जंक्शन और मान सिंह रोड जंक्शन पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।

Web Title: Rajasthan CM Ashok Gehlot said ruling govt misusing central agencies including ED

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे