राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को एंजियोप्लास्टी के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी

By भाषा | Published: August 29, 2021 02:41 PM2021-08-29T14:41:25+5:302021-08-29T14:41:25+5:30

Rajasthan CM Ashok Gehlot discharged from hospital after angioplasty | राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को एंजियोप्लास्टी के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को एंजियोप्लास्टी के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को एंजियोप्लास्टी होने के दो दिन बाद रविवार को सवाई मान सिंह अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। चिकित्सकों ने उन्हें कुछ दिन आराम करने की सलाह दी है और वह अपने आवास पर चिकित्सकों की निगरानी में रहेंगे। गहलोत ने रविवार को ट्वीट किया, ‘‘मैं सकुशल अपने आधिकारिक आवास पर पहुंच गया हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सवाई मान सिंह अस्पताल के समस्त चिकित्सकों, नर्सिंग कर्मियों, वॉर्ड बॉय, सफाईकर्मी सहित तमाम कर्मचारियों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने बहुत अच्छे से मेरा ध्यान रखा।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ मैंने देखा कि सवाई मान सिंह अस्पताल में सभी मरीजों की सेवा अच्छी तरह से करने का प्रयास किया जाता है, इसके लिए अस्पताल कर्मचारी प्रशंसा के पात्र हैं। उल्लेखनीय है कि गहलोत की शुक्रवार को सवाई मान सिंह अस्पताल में एंजियोप्लास्टी हुई थी और उन्हें दो दिन के बाद रविवार को छुट्टी दे दी गई। कांग्रेस नेता गहलोत (70) इस साल अप्रैल में कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे, वह कोरोना के बाद के प्रभावों से जूझ रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rajasthan CM Ashok Gehlot discharged from hospital after angioplasty

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे