राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत आज दिल्ली जाएंगे

By भाषा | Published: November 9, 2021 08:55 PM2021-11-09T20:55:13+5:302021-11-09T20:55:13+5:30

Rajasthan Chief Minister Gehlot will visit Delhi today | राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत आज दिल्ली जाएंगे

राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत आज दिल्ली जाएंगे

जयपुर, नौ नवंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार रात दिल्ली पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री भवन के सूत्रों ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि गहलोत मंगलवार रात दिल्ली पहुंचेंगे। उनके दो दिन वहां ठहरने की संभावना है।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी जोधपुर से गहलोत के साथ जा सकते हैं। हालांकि गहलोत के दिल्ली में कार्यक्रम की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन इस दौरान वह पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं से मिल सकते हैं।

इस दौरान राज्य मंत्रिमंडल विस्तार, राजनीतिक नियुक्तियां और विधानसभा उपचुनाव में पार्टी की जीत सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

उल्लेखनीय है कि गहलोत मंगलवार को अपने गृहनगर जोधपुर में थे जहां उन्होंने प्रशासन शहर/गांवों के संग अभियान के तहत आयोजित शिविर का अवलोकन किया और जन समस्याएं भी सुनीं। बाद में वह अपनी बहन के अलावा परिवार के अन्य लोगों से मिलने गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rajasthan Chief Minister Gehlot will visit Delhi today

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे