लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः इस बार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनाना आसान, लेकिन किसे? कहना मुश्किल! 

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: July 1, 2019 17:58 IST

इस वक्त बतौर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आधा दर्जन नाम चर्चा में हैं, जिनमें सतीश पूनिया, वासुदेव देवनानी, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, राजेंद्र राठौड़, मदन दिलावर, अरूण चतुर्वेदी, सीपी जोशी आदि के नाम प्रमुख हैं.

Open in App
ठळक मुद्देवसुंधरा राजे सीएम नहीं हैं, लेकिन पीएम मोदी एक बार फिर से प्रधानमंत्री बन गए हैं.इस वक्त बतौर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आधा दर्जन नाम चर्चा में हैं।

राजस्थान की सियासी तस्वीर बदल चुकी है. जब पिछली बार मदनलाल सैनी को बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था, तब वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री थीं और बीजेपी के केन्द्रीय नेतृत्व के साथ उनकी असहमति के चलते बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति का निर्णय लंबे समय तक अटका रहा था. बाद में करीब आते विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीच का रास्ता निकाला गया और मदनलाल सैनी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया.

अब बीजेपी के सामने किसी तरह की सियासी उलझन नहीं है. वसुंधरा राजे सीएम नहीं हैं, तो पीएम मोदी एक बार फिर से प्रधानमंत्री बन गए हैं. मतलब... अब बीजेपी का केन्द्रीय नेतृत्व एक तरफा निर्णय कर सकता है. जाहिर है, इस बार वसुंधरा राजे के पक्ष पर शायद ही ध्यान दिया जाए, किन्तु इतना तय है कि जो भी अध्यक्ष बनेगा वह संघ की सहमति से ही बनेगा.

इस वक्त बतौर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आधा दर्जन नाम चर्चा में हैं, जिनमें सतीश पूनिया, वासुदेव देवनानी, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, राजेंद्र राठौड़, मदन दिलावर, अरूण चतुर्वेदी, सीपी जोशी आदि के नाम प्रमुख हैं.

इस पद के लिए आमेर से विधायक और बीजेपी के लगातार चार बार प्रदेश महामंत्री रह चुके सतीश पूनिया का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है. वे संघ पृष्ठभूमि से भी हैं. सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को इस बार केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है. ऐसा माना जा रहा है कि उन्हें किसी बड़ी जिम्मेदारी के लिए ही केन्द्रीय मंत्रिमंडल से दूर रखा गया है. उन्हें भी बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है. 

वासुदेव देवनानी संघ पृष्ठभूमि के साथ-साथ शुरूआत से ही बीजेपी से जुड़े हुए हैं. उन्हें सत्ता और संगठन का खासा अनुभव है. वे भी प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. 

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बीजेपी जाति समीकरण साधने के नजरिए से भी यह निर्णय कर सकती है. ऐसी स्थिति में प्रदेशाध्यक्ष जाट, ब्राह्मण या राजपूत समाज से हो सकता है. राजस्थान में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ ही यह स्पष्ट हो जाएगा कि बीजेपी का केन्द्रीय नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को साथ लेकर चलेगा या फिर नया प्रादेशिक नेतृत्व तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ेगा.

टॅग्स :राजस्थानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)वसुंधरा राजे
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां