लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: वर्ष 2051 तक जयपुर की पेयजल समस्या होगी खत्म, योजना को केंद्र की मंजूरी का इंतजार

By धीरेंद्र जैन | Updated: November 8, 2019 01:44 IST

अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता जयपुर-द्वितीय देवराज सोलंकी ने बताया कि भारत सरकार के आवासन और शहरी मामलात मंत्रालय में विगत सप्ताह हुई बैठक में बीसलपुर-जयपुर पेयजल परियोजना स्टेज-द्वितीय के सभी पहलुओं पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देबीसलपुर-जयपुर स्टेज-द्वितीय परियोजना को केन्द्र सरकार से जल्द मिलेगी मंजूरीजयपुर की वर्ष 2051 तक की पेयजल की समस्या का होगा समाधान

बीसलपुर-जयपुर स्टेज-द्वितीय परियोजना को केन्द्र सरकार से जल्द मंजूरी दिलाने के लिए राज्य के जलदाय विभाग के अधिकारियों ने गत सप्ताह नई दिल्ली में भारत सरकार के अधिकारियों से चर्चा की। कुल 1105 करोड़ रूपये की लागत वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत बीसलपुर से बालावाला तक 2300 एमएम की नई समानान्तर ट्रांसमिशन पाईप लाईन डाली जाएगी।

अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता जयपुर-द्वितीय देवराज सोलंकी ने बताया कि भारत सरकार के आवासन और शहरी मामलात मंत्रालय में विगत सप्ताह हुई बैठक में बीसलपुर-जयपुर पेयजल परियोजना स्टेज-द्वितीय के सभी पहलुओं पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। परियोजना के लिए जापान सरकार की एजेन्सी जायका से ऋण लेने के लिए भारत सरकार के आवासन और शहरी मामलात मंत्रालय में जून 2016 में प्रस्ताव मय डीपीआर अनुमोदन के लिए भेजी गई थी। बैठक में केन्द्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य और पर्यावरण इंजीनियरिंग संगठन के एडवाइजर दीनदयालन से जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता जयपुर-द्वितीय देवराज सोलंकी एवं अधीक्षण अभियन्ता परियोजना शुभांशु दीक्षित ने चर्चा करते हुए बताया कि बीसलपुर जयपुर स्टेज-द्वितीय के ट्रांसमिशन सिस्टम की वर्तमान क्षमता से जयपुर शहर की पेयजल मांग की पूर्ति हो सकती है।

वर्ष 2021 के बाद स्टेज-द्वितीय के नए ट्रांसमिशन की आवश्यकता होगी। राज्य सरकार ने डीपीआर के अनुमोदन में देरी को देखते हुए स्टेज-प्रथम के ट्रांसमिशन सिस्टम की क्षमता बढ़ाने के लिए रूपये 289 करोड़ की एक योजना की जून 2019 में स्वीकृति दी है, जिसमें 200 एमएल की क्षमता का फिल्टर प्लान्ट बनाया जाएगा।  इस योजना की निविदाएं आमंत्रित कर ली गई है जिसका कार्यादेश दिसम्बर 2019 में दिया जाकर 2 वर्ष की अवधि में पूर्ण किया जावेगा।

अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने बताया कि केन्द्रीय संगठन के एडवाइजर दीनदयालन ने स्टेज-द्वितीय परियोजना से 200 एमएलडी के फिल्टर प्लांट का स्कोप हटाकर संशोधित डीपीआर प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने जल संसाधन विभाग राजस्थान द्वारा बीसलपुर बांध में जयपुर शहर के लिए वर्ष 2051 तक की पेयजल मांग के लिए अतिरिक्त पानी के आरक्षण सम्बन्धी आश्वासन पत्र के सम्बन्ध में जानकारी चाही।

इस पर जलदाय विभाग के अधिकारियों ने उनको अवगत कराया कि बीसलपुर बांध से अतिरिक्त पानी की उपलब्धता के सम्बन्ध में मुख्य सचिव के स्तर पर समीक्षा हो चुकी है एवं इस पर शीघ्र निर्णय होने की संभावना हैं। बीसलपुर-जयपुर-पेयजल परियोजना स्टेज-द्वितीय की संशोधित डी.पी.आर. दिसम्बर में प्रस्तुत कर दी जायेेगी।

भारत सरकार के केन्द्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य और पर्यावरण इंजीनियरिंग संगठन के एडवाइजर के साथ वार्ता के उपरान्त इस बात पर सहमति बनी है कि संशोधित डीपीआर के आधार पर प्रस्ताव जायका से ऋण के लिए भारत सरकार के आर्थिक मामलात मंत्रालय को अग्रेषित कर दिया जाएगा।

जगतपुरा पेयजल परियोजना: योजना के अन्तर्गत 6 पम्पिंग स्टेशन मय स्वच्छ जलाशय तथा 10 उच्च जलाशय, ट्रांसमिशन मेनडिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का कार्य प्रगतिरत है। योजना की क्रियान्विति के पश्चात् इससे लगभग 1.45 लाख की जनसंख्या लाभान्वित होगी, जिसे 27.51 एमएलडी पेयजल वितरित किया जायेगा।

खोनागोरियान पेयजल परियोजना: योजना के अन्तर्गत 4 पम्पिंग स्टेशन मय स्वच्छ जलाशय तथा 4 उच्च जलाशय, राइजिंग मेनध्डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का कार्य प्रगतिरत है। योजना की क्रियान्विति के पश्चात् इससे लगभग 1.34 लाख की जनसंख्या लाभान्वित होगी, जिसे 25.81 एमएलडी पेयजल वितरित किया जायेगा।

जामडोली पेयजल परियोजना: इस योजना के अन्तर्गत 2 पम्पिंग स्टेशन मय स्वच्छ जलाशय तथा 8 उच्च जलाशय, राइजिंग मेनध्डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का कार्य प्रगतिरत है। योजना की क्रियान्विति के पश्चात् इससे लगभग 73 हजार की जनसंख्या लाभान्वित होगी जिसे 14.06 एमएलडी पेयजल वितरित किया जायेगा।

इसके साथ ही पृथ्वीराज नगर में पेयजल तंत्र की स्थापना के लिए निविदा 30 अक्टूबर 2019 को प्राप्त कर ली गई है, जो प्रक्रियाधीन है। योजना के अन्तर्गत 9 पम्पिंग स्टेशन मय स्वच्छ जलाशय तथा 19 उच्च जलाशय, ट्रांसमिशन मेनध्राइजिंग मेनध्डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का कार्य प्रस्तावित है। योजना की क्रियान्विति के पश्चात् इससे लगभग 66.78 एमएलडी पेयजल वितरित किया जायेगा। इस प्रकार उपरोक्त योजनाओं से लगभग 135 एमएलडी पेयजल जयपुर शहर की अलाभान्वित जनसख्या एवं 50 एमएलडी पेयजल जयपुर ग्रामीण क्षेत्र को उपलब्ध हो सकेगा। शेष 35 एमएलडी (220-135-50त्र35 एमएलडी) से शहर की बढती मांग की पूर्ति होगी।

टॅग्स :राजस्थानजयपुरअशोक गहलोतमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं