राजस्थान विधानसभा उपचुनावः भाजपा स्टार प्रचारकों की सूची जारी, वसुंधरा राजे और गजेंद्र सिंह शामिल, देखें लिस्ट

By भाषा | Published: March 31, 2021 05:11 PM2021-03-31T17:11:09+5:302021-03-31T17:13:31+5:30

Rajasthan assembly by-election: भाजपा ने सुजानगढ़ में खेमाराम मेघवाल, सहाड़ा में रतनलाल जाट व राजसमंद में दीप्ति माहेश्वरी को उम्मीदवार बनाया है।

Rajasthan assembly by-election list of BJP star campaigners released Vasundhara Raje and Gajendra Singh included see list | राजस्थान विधानसभा उपचुनावः भाजपा स्टार प्रचारकों की सूची जारी, वसुंधरा राजे और गजेंद्र सिंह शामिल, देखें लिस्ट

सतीश पूनियां ने विश्वास जताया कि राज्य की तीन विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा जीत दर्ज करेगी।

Highlightsभाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का नाम है।मतगणना दो मई को की जाएगी।राज्य की तीन सीटों के लिए 17 अप्रैल को मतदान होगा।

Rajasthan assembly by-election: भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान में विधानसभा की तीन सीटों पर हो रहे उपचुनावों के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे तथा केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह का नाम शामिल है।

पार्टी के ये स्टार प्रचारक सहाड़ा, राजसमंद और सुजानगढ़ विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश सह प्रभारी एवं सांसद भारती बेन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का नाम है।

इनके अलावा राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव, सांसद ओमप्रकाश माथुर, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ , केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल तथा कैलाश चौधरी भी इस सूची में शामिल हैं। राज्य की तीन सीटों के लिए 17 अप्रैल को मतदान होगा जबकि मतगणना दो मई को की जाएगी। भाजपा ने सुजानगढ़ में खेमाराम मेघवाल, सहाड़ा में रतनलाल जाट तथा राजसमंद में दीप्ति माहेश्वरी को उम्मीदवार बनाया है।

तीन विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा जीत दर्ज करेगी 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने विश्वास जताया कि राज्य की तीन विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा जीत दर्ज करेगी। इन तीनों सीटों के लिए पार्टी प्रत्याशियों ने आज नामांकन दाखिल किया। राजसमंद में भाजपा प्रत्याशी दीप्ति माहेश्वरी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पूनियां ने कहा, ‘‘तीनों सीटों पर उपचुनाव में जनता कांग्रेस को करारा जवाब देते हुए भाजपा को शानदार जीत का आशीर्वाद देगी।’’

पूनियां ने कहा कि कोरोना काल में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनके मंत्री घर से बाहर नहीं निकले जबकि भाजपा की वरिष्ठ नेता व विधायक किरण माहेश्वरी सहित कई कार्यकर्ताओं ने जनसेवा कार्य किए। उन्होंने सत्तरूढ़ दल पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश को गर्त में धकेला, किसानों और युवाओं से वादाखिलाफी कर उनको हमेशा धोखा दिया, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लूट और झूठ का खेल बंद करवाकर भारत का दुनियाभर में स्वाभिमान बढ़ाया।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हुई। इन सीटों पर 17 अप्रैल को मतदान होगा जबकि मतगणना 2 मई को करवाई जाएगी। भाजपा ने सुजानगढ़ में खेमाराम मेघवाल, सहाड़ा में रतनलाल जाट व राजसमंद में दीप्ति माहेश्वरी को उम्मीदवार बनाया है। इस जनसभा को नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया व केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी संबोधित किया। 

Web Title: Rajasthan assembly by-election list of BJP star campaigners released Vasundhara Raje and Gajendra Singh included see list

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे