लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः सत्ता और संगठन के मोर्चों पर सियासी संतुलन कायम करने में जुटे अशोक गहलोत!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: July 3, 2019 19:21 IST

सीएम गहलोत को अभी भी उम्मीद है कि राहुल गांधी अपना फैसला बदल सकते हैं. वे लगातार कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से संपर्क में हैं और कांग्रेस के बिगड़े हुए सियासी समीकरण को सुधारने की कोशिश कर रहे हैं

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस वक्त सत्ता और संगठन के मोर्चों पर सियासी संतुलन कायम करने में जुटे हैं.. वे लगातार कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से संपर्क में हैं और कांग्रेस के बिगड़े हुए सियासी समीकरण को सुधारने की कोशिश कर रहे हैं.

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस वक्त सत्ता और संगठन के मोर्चों पर सियासी संतुलन कायम करने में जुटे हैं. लोकसभा में हार के बाद जहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के पद छोड़ने के ऐलान के कारण पार्टी में असमंजस का माहौल है, वहीं राजस्थान में बजट भी पेश किया जाना है.

सीएम गहलोत को अभी भी उम्मीद है कि राहुल गांधी अपना फैसला बदल सकते हैं. वे लगातार कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से संपर्क में हैं और कांग्रेस के बिगड़े हुए सियासी समीकरण को सुधारने की कोशिश कर रहे हैं. इस बीच खबर है कि सीएम गहलोत ने संयुक्त प्रगतिशील गठंबधन अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की.

हालांकि, उनके बीच क्या बातचीत हुई इसकी कोई अधिकृत जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस में वर्तमान में चल रही राजनीतिक गतिविधियों को लेकर उनके बीच चर्चा हुई हो, ऐसा हो सकता है. याद रहे, राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद बतौर कांग्रेस अध्यक्ष, अशोक गहलोत सबकी पहली पसंद हैं, लेकिन सीएम गहलोत राजस्थान की राजनीति से बाहर शायद ही निकलें.

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के पांचों मुख्यमंत्रियों ने राहुल गांधी से मुलाकात कर उन्हें कांग्रेस प्रमुख पद पर बने रहने का आग्रह किया था, लेकिन राहुल गांधी ने मुख्यमंत्रियों की मांगों को खारिज कर दिया और उन्हें नए कांग्रेस अध्यक्ष की तलाश करने को कहा है.

इधर, दिल्ली में कांग्रेस संगठन को लेकर उलझन की स्थिति है, तो उधर राजस्थान में प्रदेश का बजट पेश किया जाना है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आगामी 10 जुलाई को विधानसभा में प्रदेश का बजट पेश करेंगे. यह बजट इसलिए महत्वपूर्ण है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार से बिगड़ी सियासी तस्वीर को सुधारने के लिए जनता की जरूरतों पर आधारित आकर्षक बजट आवश्यक है.

क्योंकि, इस हार में युवाओं, खासकर नए मतदाताओं, महिलाओं आदि की खास भूमिका रही है, इसलिए बजट युवाओं और महिलाओं को प्रभावित करने वाला हो सकता है. देखना दिलचस्प होगा कि सीएम गहलोत, सत्ता और संगठन, दोनों मोर्चों पर सियासी संतुलन कैसे कायम रख पाते हैं!

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos