लाइव न्यूज़ :

Raj Thackeray-Uddhav Thackeray: मेलमिलाप की संभावना?, रविवार को शादी में एक साथ दिखे राज-उद्धव ठाकरे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 22, 2024 17:25 IST

Raj Thackeray-Uddhav Thackeray: शिवसेना (उबाठा) प्रमुख और उनकी पत्नी का एक-दूसरे से परिचय जयवंती देशपांडे के माध्यम से हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्दे महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौजूद थे।उद्धव ठाकरे के बड़े भाई जयदेव ठाकरे की पूर्व पत्नी स्मिता ठाकरे भी इस कार्यक्रम में मौजूद थीं। राज ठाकरे ने 2005 में शिवसेना (तब अविभाजित) छोड़ दी और अगले वर्ष अपनी पार्टी बना ली।

Raj Thackeray-Uddhav Thackeray: शिवसेना(उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे और उनके चचेरे भाई एवं महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे रविवार को मुंबई में परिवार में हुई एक शादी में साथ नजर आए। राजनीतिक रूप से अलग-अलग राह पर चल रहे इन चचेरे भाइयों को राज ठाकरे की बड़ी बहन जयवंती देशपांडे के बेटे यश देशपांडे की शादी में अन्य रिश्तेदारों के संग एक साथ खड़े देखा गया। जयवंती देशपांडे उद्धव की पत्नी रश्मि ठाकरे की करीबी हैं। दादर में आयोजित समारोह में राज ठाकरे और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौजूद थे।

उद्धव ठाकरे के बड़े भाई जयदेव ठाकरे की पूर्व पत्नी स्मिता ठाकरे भी इस कार्यक्रम में मौजूद थीं। पिछले सप्ताह राज ठाकरे रश्मि ठाकरे के भाई श्रीधर पाटणकर के बेटे की शादी में शामिल हुए थे, लेकिन मनसे प्रमुख उद्धव ठाकरे के पहुंचने से पहले ही वहां से चले गए थे। उल्लेखनीय है कि शिवसेना (उबाठा) प्रमुख और उनकी पत्नी का एक-दूसरे से परिचय जयवंती देशपांडे के माध्यम से हुआ था।

राज ठाकरे ने 2005 में शिवसेना (तब अविभाजित) छोड़ दी और अगले वर्ष अपनी पार्टी बना ली। महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए हाल में हुए चुनाव में विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) के घटक शिवसेना (उबाठा) ने 20 सीट जीतीं। मनसे को विधानसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं मिली।

टॅग्स :राज ठाकरेउद्धव ठाकरेमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव