लाइव न्यूज़ :

वंदे भारत ट्रेनों पर पत्थर फेंके जाने से रेलवे को अब 55 लाख रुपये से अधिक का नुकसान, रेलमंत्री ने दी जानकारी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 26, 2023 19:23 IST

रेलवे की तमाम कोशिशों के बाद भी वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की घटनाओं में कोई कमी नहीं आ रही है। 26 जुलाई, बुधवार को ही उत्तर प्रदेश के आगरा में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव हुआ। इसमें कोच के शीशे टूट गए। जानकारी पर आरपीएफ पहुंची तब तक शरारती तत्व भाग गए।

Open in App
ठळक मुद्दे वंदे भारत ट्रेनों पर पत्थर फेंके जाने से रेलवे को अब 55 लाख रुपये से अधिक का नुकसानपथराव की घटनाओं में शामिल रहने के मामले में 151 लोगों को गिरफ्तार किया गया रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में दी जानकारी

नई दिल्ली:  रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया है कि वंदे भारत ट्रेनों पर पत्थर फेंके जाने की घटनाओं से रेलवे को 2019 से अब 55 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। रेल मंत्री ने बताया कि पथराव की घटनाओं में शामिल रहने के मामले में 151 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रेल मंत्री ने संसद को बताया कि अब तक किसी घटना में किसी यात्री की जान चले जाने या किसी यात्री के सामान की चोरी या उसे हुए नुकसान की कोई घटना सामने नहीं आई है। 

रेल मंत्री ने कहा, ‘वंदे भारत ट्रेनों पर पथराव की कुछ घटनाएं सामने आई हैं। वर्ष 2019, 2020, 2021, 2022 और 2023 (जून तक) के दौरान, पथराव की घटनाओं में वंदे भारत ट्रेनों को हुई क्षति के कारण भारतीय रेलवे को 55.60 लाख रुपये का नुकसान हुआ।’  रेलमंत्री  ने कहा कि यात्रियों और रेलवे की संपत्ति की सुरक्षा के लिए रेलवे संरक्षा बल (आरपीएफ) जिला पुलिस और प्रशासन के साथ ‘ऑपरेशन साथी’ चला रहा है।

बता दें कि रेलवे की तमाम कोशिशों के बाद भी वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की घटनाओं में कोई कमी नहीं आ रही है। 26 जुलाई, बुधवार को ही उत्तर प्रदेश के आगरा में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव हुआ। इसमें कोच के शीशे टूट गए। जानकारी पर आरपीएफ पहुंची तब तक शरारती तत्व भाग गए। घटना से यात्रियों में दहशत रही। यह गाड़ी संख्या 20171 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन कमलापति स्टेशन से निजामुद्दीन चलती है। मनिया और जादू स्टेशन के बीच अज्ञात लोगों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया। 

इससे पहले 19 जून को दिल्ली से देहरादून जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर मेरठ-मुजफ्फरनगर रेलवे ट्रैक के नारा जडोदा रेलवे स्टेशन से गुजरते समय ट्रेन पर पत्थरबाजी की गई थी। मई 2023 में केरल में वंदे भारत पर पत्थर फेंके गए थे। 26 फरवरी 2023 को मैसूर-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी हुई थी। आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले में गुदुर के पास भी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव हो चुका है। दरअसल ऐसा कोई राज्य नहीं है जहां रेलवे की इस खास ट्रेन पर पत्थर न फेंके गए हों। रेलवे ऐसी घटनाओं से परेशान है।

टॅग्स :Vande Bharatसंसद मॉनसून सत्रRailway MinistryAshwini VaishnavParliament Monsoon Session
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पटरी पर गुटखा थूकने गया शख्स, पीछे से आग रही वंदे भारत; पल भर में गई जान

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

भारतRailway New Rules: यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब दूसरे आरक्षण चार्ट तक मिलेगा बोर्डिंग स्टेशन बदलने का मौका, पूरी जानकारी यहां

भारतहोली से पहले IRCTC ने बदले ऑनलाइन टिकट बुकिंग के नियम, अब ये दस्तावेज जरूरी

कारोबारसर्वम एआई मई में पेश करेगी स्वदेशी 'स्मार्ट चश्मा', एचएमडी के साथ भी साझेदारी

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया