रेल मंत्री गोयल के घर चोरी, घरेलू सहायक अरेस्ट, घर में रखे कम्प्यूटर से कुछ सूचना अज्ञात लोगों को दे रहा था

By भाषा | Updated: October 3, 2019 13:00 IST2019-10-03T13:00:12+5:302019-10-03T13:00:12+5:30

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि इस मामले में विष्णु कुमार (25) को गिरफ्तार किया गया है जो दिल्ली का रहने वाला है। घर में रखे एक कम्प्यूटर से कुछ सूचना अज्ञात लोगों के साथ कथित रूप से साझा करने को लेकर विष्णु के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Railway Minister Goyal's house theft, domestic help arrest, computer was keeping some information from unknown computer | रेल मंत्री गोयल के घर चोरी, घरेलू सहायक अरेस्ट, घर में रखे कम्प्यूटर से कुछ सूचना अज्ञात लोगों को दे रहा था

अधिकारी के अनुसार आगे की जांच जारी है। 

Highlightsएक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसे राष्ट्रीय राजधानी से मंगलवार को गिरफ्तार कर बुधवार को मुंबई लाया गया।गोयल की पत्नी यात्रा से मुंबई लौटीं और उन्होंने घर से चांदी के बर्तन और एंटीक समेत कुछ कीमती सामान नदारद पाया।

रेल मंत्री पीयूष गोयल के यहां स्थित घर में कथित रूप से चोरी की कोशिश करने के मामले में उनके घरेलू सहायक को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि इस मामले में विष्णु कुमार (25) को गिरफ्तार किया गया है जो दिल्ली का रहने वाला है। घर में रखे एक कम्प्यूटर से कुछ सूचना अज्ञात लोगों के साथ कथित रूप से साझा करने को लेकर विष्णु के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसे राष्ट्रीय राजधानी से मंगलवार को गिरफ्तार कर बुधवार को मुंबई लाया गया। कथित चोरी का यह मामला 19 सितंबर को प्रकाश में तब आया, जब गोयल की पत्नी यात्रा से मुंबई लौटीं और उन्होंने घर से चांदी के बर्तन और एंटीक समेत कुछ कीमती सामान नदारद पाया।

मंत्री के घर में काम करने वाला कुमार भी लापता था। केंद्रीय मंत्री का फ्लैट दक्षिणी मुंबई में नेपियन सी रोड पर स्थित है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस बात का भी संदेह है कि कुमार ने गोयल के घर में रखे एक निजी कंप्यूटर से कुछ अहम जानकारी ईमेल के जरिये किसी और को भेजी।

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धाराओं 381 (सहायक द्वारा की गई चोरी), 405 (आपराधिक विश्वासघात) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारी के अनुसार आगे की जांच जारी है। 

Web Title: Railway Minister Goyal's house theft, domestic help arrest, computer was keeping some information from unknown computer

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे