लाइव न्यूज़ :

महिला सरपंच की संपत्तियों पर छापेमारी, 11 करोड़ रुपये मूल्य की आय से अधिक संपत्तियों का पता चला

By भाषा | Updated: August 31, 2021 21:45 IST

Open in App

लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक महिला सरपंच के स्वामित्व वाली विभिन्न संपत्तियों पर छापेमारी की और दो बंगलों, 30 वाहनों सहित 11 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति का पता लगाया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। लोकायुक्त, रीवा के विशेष पुलिस प्रतिष्ठान के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेंद्र वर्मा ने बताया कि बैजनाथ गांव की सरपंच सुधा सिंह की संपत्तियों पर दिन के दौरान छापेमारी की गई और अब तक 11 करोड़ रुपये की बिना हिसाब की संपत्तियों का पता चला है। अधिकारी ने कहा कि छापेमारी अभी भी चल रही है तथा अभी और संपत्तियों का पता चलने की संभावना है। वर्मा ने कहा कि बिना हिसाब की संपत्तियों में दो करोड़ रुपये मूल्य के स्विमिंग पूल के साथ एक महलनुमा बंगला, 1.5 करोड़ रुपये का एक और घर, 20 लाख रुपये मूल्य के आभूषण, 3.50 लाख रुपये की नकदी और 12.53 लाख रुपये की बैंक जमा और बीमा पॉलिसियां शामिल हैं। अधिकारी ने कहा कि इसके अलावा 36 भूखंडों के दस्तावेज भी बरामद किए गए, जिनमें से 12 भूखंडों की कीमत लगभग 80 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि लोकायुक्त ने दो स्टोन क्रशर, एक मिक्सर मशीन, 30 अन्य वाहन और सात करोड़ रुपये मूल्य की अन्य मशीनरी भी बरामद की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र लोकायुक्त ने महिला सरपंच की 19 करोड़ रुपए से अधिक की बेहिसाब संपत्ति का खुलासा किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह