लाइव न्यूज़ :

राहुल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘कांग्रेस नेता चौधरी की हत्या निंदनीय, शर्मनाक और दुखद, हरियाणा में बिगड़ती कानून व्यवस्था का आइना

By भाषा | Updated: June 27, 2019 14:36 IST

गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘फरीदाबाद में कांग्रेस प्रवक्ता और नेता विकास चौधरी की हत्या एक निंदनीय, शर्मनाक और दुखद घटना है। यह हरियाणा में बिगड़ती कानून व्यवस्था का आइना है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ईश्वर चौधरी की आत्मा को शांति एवं परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।’’

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने ट्वीट कर हरियाणा सरकार पर निशाना साधा, कांग्रेस नेता की हत्या पर दुख जताया।रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘‘विकास चौधरी की दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या की खबर अत्यंत दुखद है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने फरीदाबाद में पार्टी नेता विकास चौधरी की गोली मारकर हत्या किए जाने की निंदा करते हुए बृहस्पतिवार को हरियाणा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि यह घटना राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था का सबूत है।

गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘फरीदाबाद में कांग्रेस प्रवक्ता और नेता विकास चौधरी की हत्या एक निंदनीय, शर्मनाक और दुखद घटना है। यह हरियाणा में बिगड़ती कानून व्यवस्था का आइना है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ईश्वर चौधरी की आत्मा को शांति एवं परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।’’

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘‘विकास चौधरी की दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या की खबर अत्यंत दुखद है। यह कायराना हरकत घोर निंदनीय और शर्मनाक है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा के राज में हरियाणा प्रदेश गुंडाराज और संगठित अपराध का गढ़ बन गया है। कानून-व्यवस्था तार-तार हो चुकी है। गुंडे-बदमाशों और अराजक तत्वों का बोलबाला है। इस माहौल के लिए सिर्फ खट्टर सरकार जिम्मेदार है।’’ सुरजेवाला ने कहा कि विकास चौधरी की हत्या की निष्पक्ष जांच हो और आरोपियों को सजा मिलनी चाहिए। 

टॅग्स :हरियाणाकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव