लाइव न्यूज़ :

अर्थव्यवस्था को लेकर मोदी पर राहुल का तंज- ‘प्रधानमंत्री अपनी जादुई कसरत जारी रखें’

By भाषा | Updated: February 3, 2020 06:22 IST

राहुल ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज देश के सामने बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था की स्थिति प्रमुख मुद्दा हैं। लेकिन मुझे बजट में कोई ठोस विचार नहीं दिखा जिससे कहा जाए कि हमारे नौजवानों को रोजगार मिलेगा।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘ इसमें सरकार की खूब सराहना की गई। कई बातों को दोहराया गया। इसमें कुछ ठोस नहीं, यह सिर्फ सरकार की सोच है।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को उनका एक पुराना वीडियो ट्विटर पर पोस्ट कर कहा कि कृपया ‘अपनी जादुई कसरत कुछ और बार करने की कोशिश करें’, हो सकता है कि इससे अर्थव्यवस्था को रफ्तार मिल जाए।

केंद्रीय बजट की आलोचना करने के एक दिन बाद राहुल ने मोदी पर यह प्रहार किया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने रविवार को मोदी का एक पुराना वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया, जिसमें वह (मोदी) अपना रोजाना का नियमित व्यायाम कर रहे हैं। राहुल ने ‘मोदीनॉमिक्स’ हैशटैग के साथ ट्वीट किया, ‘‘प्रिय प्रधानमंत्री, कृपया अपनी जादुई कसरत दिनचर्या कुछ और बार करने की कोशिश करिए।

हो सकता है ,यह अर्थव्यवस्था को रफ्तार दे दे। ’’ उन्होंने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए पेश किए गए आम बजट को खोखला करार देते हुए शनिवार को दावा किया कि बजट में रोजगार सृजन और अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के ठोस उपाय नहीं हैं।

राहुल ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज देश के सामने बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था की स्थिति प्रमुख मुद्दा हैं। लेकिन मुझे बजट में कोई ठोस विचार नहीं दिखा जिससे कहा जाए कि हमारे नौजवानों को रोजगार मिलेगा।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘ इसमें सरकार की खूब सराहना की गई। कई बातों को दोहराया गया। इसमें कुछ ठोस नहीं, यह सिर्फ सरकार की सोच है।

खूब बातें हो रही हैं, लेकिन किया कुछ नहीं जा रहा। देश मुश्किल का सामना कर रहा है। युवाओं को रोजगार नहीं मिला।’’ कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, ‘‘सरकार ने कर व्यवस्था के सरलीकरण की बात कही थी, लेकिन उसे और जटिल बना दिया। बजट में कुछ नहीं। यह खोखला है।’’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने शनिवार को यह दावा किया कि बजट से साबित होता है कि केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की उम्मीद छोड़ चुकी है। उन्होंने कहा था कि बजट में ऐसा कुछ नहीं है जिससे किसी को यह यकीन हो कि आर्थिक वृद्धि में 2020-21 में नयी जान आएगी। 

टॅग्स :राहुल गांधीनरेंद्र मोदीमोदी सरकारकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं