लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा-देश के पुनर्निर्माण की शुरुआत तब होगी जब प्रधानमंत्री अपनी ‘गलतियां’ स्वीकारेंगे

By शीलेष शर्मा | Updated: June 17, 2021 20:47 IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना महामारी के दौरान सबसे ज्यादा गरीबी भारत में बढ़ने संबंधी एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्दे राहुल गांधी का मानना है कि तथ्यों को झुठलाने से समस्या हल नहीं होगी। भारत सरकार के महामारी कुप्रबंधन का परिणाम है।अब हमें भविष्य की ओर देखना है।

नई दिल्लीः कोरोना महामारी और वैक्सीन को लेकर सवालों में घिरी मोदी सरकार की तमाम सफ़ाई के बावजूद विपक्ष का सरकार पर हमला जारी है।

कोरोना प्रबंधन, भारत बायोटेक की कोवैक्सीन में गाय के बछड़े के सीरम, वैक्सीन की कमी और टीकाकरण नीति को लेकर अदालत से ले कर राजनीतिक दल लगातार सवाल उठा रहे हैं। राहुल गांधी का मानना है कि तथ्यों को झुठलाने से समस्या हल नहीं होगी। 

राहुल गांधी ने कहा कि देश के पुनर्निर्माण की शुरुआत तब होगी जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी ‘गलतियां’ स्वीकार करेंगे और विशेषज्ञों की मदद लेंगे। उन्होंने एक रिपोर्ट साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘यह भारत सरकार के महामारी कुप्रबंधन का परिणाम है। परंतु अब हमें भविष्य की ओर देखना है।’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘हमारे देश के पुनर्निर्माण की शुरुआत तब होगी जब प्रधानमंत्री अपनी गलतियां स्वीकार करेंगे और विशेषज्ञों की मदद लेंगे। नकारने की मुद्रा में बने रहने से किसी भी चीज का हल नहीं निकलेगा।’’ राहुल गांधी ने जिस रिपोर्ट को साझा किया उसमें कहा गया है कि कोरोना महामारी के कारण दुनिया भर में गरीबी बड़े पैमाने पर बढ़ी है और इसमें भारत का सबसे अधिक योगदान है।

जहां एक ओर राहुल प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार पर हमलावर हैं तो दूसरी तरफ कांग्रेस कोरोना की तीसरी लहार के खतरे को भांप कर देश व्यापी सहायता मुहिम शुरू कर रही है। पार्टी का इरादा देश भर 7199 ब्लॉकों ,7935 शहरों और 736 जिलों में डाटा एकत्रित करना है।

ताकि कोरोना के सही प्रभाव की जानकारी मिल सके। 10 -10 पार्टी कार्यकर्ताओं के दल गठित किये जा रहे हैं जो घर घर जा कर कोरोना पीड़ितों को राशन ,कोरोना किट ,मास्क जैसे सामान पहुँचाने का काम करेंगे। इस मुहीम के तहत पार्टी देश भर में 3 करोड़ घरों और 12 करोड़ लोगों को सहायता देने जा रही है। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाराहुल गांधीनरेंद्र मोदीकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे