लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने की कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे की घोषणा, खुला खत लिखकर जताई भविष्य की मंशा!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: July 3, 2019 20:29 IST

राहुल गांधी ने सस्पेंस पर विराम लगाते हुए अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी है। राहुल गांधी ने बुधवार को ट्विटर पर एक खुला खत लिखा है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली बड़ी हार के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद 25 मई को हुई पार्टी कार्य समिति की बैठक में राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की थी। राहुल गांधी ने अपने खुले खत में लिखा कि कांग्रेस अध्यक्ष पद पर रहना मेरे लिए गर्व की बात है।'

राहुल गांधी ने तमाम शंकाओं पर विराम लगाते हुए कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफे की घोषणा कर दी है। राहुल गांधी ने बुधवार को ट्विटर पर एक खुला खत लिखा। उन्होंने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली बड़ी हार के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष होना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं इस प्यार के लिए देश और संगठन का आभारी हूं। 

ट्विटर पर पोस्ट खुले खत में राहुल गांधी ने लिखा, 'लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिली हार की मैं जिम्मेदारी लेता हूं। हमारी पार्टी के विकास के लिए जवाबदेही महत्वपूर्ण है। इस कारण से मैंने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष पद पर रहना मेरे लिए गर्व की बात है।'

 उन्होंने लिखा, 'पार्टी को जहां भी मेरी जरूरत पड़ेगी मैं मौजूद रहूंगा।' इसी के साथ ही राहुल गांधी ने ट्विटर पर भी अपना परिचय बदल लिया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष हटाकर सांसद और कांग्रेस का सदस्य लिख लिया है।

इससे पहले रांहुल गांधी ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं अध्यक्ष नहीं हूं। नए अध्यक्ष के लिए जल्द चुनाव हो।’’ उन्होंने यह भी कहा कि नए अध्यक्ष के लिए चुनाव एक महीने पहले हो जाना चाहिए था।

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘मेरी लड़ाई सिर्फ राजनीतिक सत्ता के लिए कभी नहीं रही है। भाजपा के प्रति मेरी कोई घृणा या आक्रोश नहीं है, लेकिन मेरी रग-रग में भारत का विचार है।’’ उन्होंने आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘हमारे देश के संस्थागत ढांचे पर कब्जा करने का आरएसएस का घोषित लक्ष्य पूरा हो चुका है। हमारा लोकतंत्र बुनियादी तौर पर कमजोर हो गया है। अब इसका वास्तविक खतरा है कि आगे चुनाव महज रस्म अदायगी भर रह जाए।’’

कांग्रेस अब कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक बुलाएगी। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में राहुल के इस्तीफे को स्वीकार या अस्वीकार करने पर चर्चा होगी। फिर किसी नए अध्यक्ष को या फिर एक ग्रुप को अंतरिम तौर पर फैसले करने के लिए अधिकृत किया जा सकता है। इसके अलावा सामूहिक नेतृत्व का भी विकल्प है।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद 25 मई को हुई पार्टी कार्य समिति की बैठक में राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की थी। हालांकि कार्य समिति के सदस्यों ने उनकी पेशकश को खारिज करते हुए उन्हें आमूलचूल बदलाव के लिए अधिकृत किया था। इसके बाद से गांधी लगातार इस्तीफे पर अड़े हुए हैं। हालांकि पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनसे आग्रह किया है कि वह कांग्रेस का नेतृत्व करते रहें।

टॅग्स :राहुल गांधीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया