लाइव न्यूज़ :

कोरोना महामारी के बीच राहुल गांधी ने मोदी सरकार से की अपील, कहा- आर्थिक संकट में विदेशी कंपनियों का भारतीय उद्योगों पर न हो कब्जा

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 13, 2020 07:30 IST

IMF ने साल 2020 को वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा नहीं बताया है। आईएमएफ के मुताबिक इस साल वैश्विक अर्थव्यवस्था में 1930 के दशक की महामंदी के बाद की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देमीडिया रिपोर्ट में दावा किया है कि चीन के सेंट्रल बैंक ने भारत में हाउस लोन देने वाली सबसे बड़ी कंपनी हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन की 1.01 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है।देश में कोरोना वायरस को लेकर लगाए गए लॉकडाउन का आज 20वां दिन है।

नई दिल्ली: देश में  कोरोना वायरस  (COVID-19) की वजह से लगे लॉकडाउन से देश की अर्थव्यवस्था कमजोर हुई है। जिसको लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चिंता जाहिर की है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से अपील की है कि राष्ट्रीय संकट की घड़ी में विदेशी कंपनियों को किसी भारतीय कंपनी का नियंत्रण अपने हाथों में लेने की इजाजत नहीं देनी चाहिए। राहुल गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया विदेशी संस्थानों ने स्टॉक बाजार के गिरने के मद्देनजर भारतीय कंपनियों में हिस्सेदारी खरीदी है, इस खबर के बाद दी है। 

राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा,  'भयंकर आर्थिक मंदी ने कई भारतीय कॉरपोरेट को कमजोर कर दिया है, उन्हें अधिग्रहण के लिए आसान निशाना बना दिया है। सरकार को राष्ट्रीय संकट की घड़ी में विदेशी कंपनियों को किसी भारतीय कंपनी का नियंत्रण अपने हाथों में लेने की इजाजत नहीं देनी चाहिए।' 

कई मीडिया रिपोर्ट ने दावा किया है कि चीन के सेंट्रल बैंक ने भारत में हाउस लोन देने वाली सबसे बड़ी कंपनी हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन की 1.01 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है।

वहीं आईएमएफ के मुताबिक साल 2020 वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए काफी खराब रहने वाला है। आईएमएफ का अनुमान है कि इस साल वैश्विक अर्थव्यवस्था में 1930 के दशक की महामंदी के बाद की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिलेगी। जिसको असर भारत पर भी पड़ेगा।  

टॅग्स :राहुल गांधीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसनरेंद्र मोदीकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया