लाइव न्यूज़ :

मोदी द्वारा दायर मानहानि मामले में शनिवार को अदालत में पेश होंगे राहुल गांधी

By भाषा | Updated: July 5, 2019 15:37 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ने गत अप्रैल में यहां की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत में यह मामला दायर किया था। सुशील मोदी ने उक्त मामला गांधी द्वारा कर्नाटक के कोलार में एक चुनावी रैली में यह टिप्पणी करने पर आपत्ति जताते हुए दायर किया था कि सभी चोरों के उपनाम मोदी क्यों हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगांधी ने लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस सप्ताह के शुरू में कांग्रेस प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया था।गांधी का इशारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बैंक धोखाधड़ी आरोपी नीरव मोदी और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी की ओर था।

कांग्रेस नेता राहुल गांधीबिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी द्वारा उनके खिलाफ दायर मानहानि के एक मामले के सिलसिले में शनिवार को यहां की एक अदालत में पेश होंगे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ने गत अप्रैल में यहां की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत में यह मामला दायर किया था। सुशील मोदी ने उक्त मामला गांधी द्वारा कर्नाटक के कोलार में एक चुनावी रैली में यह टिप्पणी करने पर आपत्ति जताते हुए दायर किया था कि सभी चोरों के उपनाम मोदी क्यों हैं।

गांधी का इशारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बैंक धोखाधड़ी आरोपी नीरव मोदी और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी की ओर था। मामले को सीजेएम शशिकांत रॉय ने एसीजेएम कुमार गुंजन के पास भेज दिया था।

गांधी ने लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस सप्ताह के शुरू में कांग्रेस प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया था। गांधी पिछली बार गत मई में बिहार की राजधानी पटना आये थे जब उन्होंने अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा के लिए एक रोड शो किया था।

सिन्हा ने अप्रैल..मई में हुए लोकसभा चुनाव में पटना साहिब सीट पर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन वह अपनी सीट बरकरार नहीं रख पाये थे। मीडिया के एक वर्ग में खबर है कि गांधी यहां से करीब 60 किलोमीटर दूर स्थित मुजफ्फरपुर भी जा सकते हैं जो कि राज्य भर में फैले एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम से सबसे अधिक प्रभावित रहा है।

इससे 150 से अधिक बच्चों की मौत हो चुकी है। यद्यपि बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी ने बताया कि राहुल गांधी के पूरे कार्यक्रम को अभी तक यहां उपलब्ध नहीं कराया गया है, तो भी हम उनके मुजफ्फरपुर जाने की कम संभावना देखते हैं क्योंकि यदि यह कार्यक्रम में होता तो राज्य इकाई को आवश्यक व्यवस्था करने के लिए सलाह दी गई होती। 

टॅग्स :बिहारसुशील कुमार मोदीराहुल गांधीपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे