लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने ट्विटर के CEO जैक से की मुलाकात, फेक न्यूज का उठाया मुद्दा

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 12, 2018 13:40 IST

इन दिनों फैलाई जा रही फेक न्यूज को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहु्ल गांधी ने चिंता जाहिर करते हुए ट्विटर के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जैक डोरसे से मुलाकात की।

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी पार्टी इस समय ट्विटर पर एक्टिव है और वह आए दिन देश की नरेंद्र मोदी सरकार को इसी माध्यम के जरिए घेरने में लगे रहती है। वहीं, इन दिनों फैलाई जा रही फेक न्यूज को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहु्ल गांधी ने चिंता जाहिर करते हुए ट्विटर के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जैक डोरसे से मुलाकात की।

उन्होंने इस मुलाकात में फेक न्यूज का मुद्दा उठाया और समस्याओं से निपटने के लिए बातचीत की। राहुल गांधी ने इस बात की जानकारी ट्विटर के जरिए ट्वीट करके दी। साथ ही साथ ट्विटर के सीईओ जैक ने भी फेक न्यूज को लेकर कंपनी की ओर से उठाए जा रहे कदमों के बारे में बताया। 

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में कहा, 'ट्विटर के सह-संस्थापक एवं सीईओ जैक डोरसे से आज सुबह बातचीत हुई है। ट्विटर वैश्विक स्तर पर सबसे प्रभावशाली "बातचीत" करने के मंच के रूप में उभरा है।इसके अलावा उन्होंने कहा, 'जैक ने संवाद को सार्थक बनाने और फेक न्यूज की समस्या से निपटने के लिए उठाए जा रहे कुछ कदमों के बारे में बताया।' आपको बता दें, डोरसे इन दिनों भारत दौरे पर हैं। बताया जा रहा है कि जैक आज आईआईटी दिल्ली के छात्रों से संवाद करेंगे। 

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी