राहुल गांधी से हुई बड़ी चूक, कैलाश यात्रा पर भी नहीं जा सकेंगे

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: June 5, 2018 17:09 IST2018-06-05T17:08:49+5:302018-06-05T17:09:26+5:30

हर चार दिन में मानसरोवर के लिए एक जत्‍था रवाना होगा। 12 जून से शुरू होने वाली यात्रा 19 अगस्त को समाप्त होगी। लेकिन राहुल इसमें शामिल नहीं हो पाएंगे।

Rahul Gandhi kailash mansarovar visit cancel | राहुल गांधी से हुई बड़ी चूक, कैलाश यात्रा पर भी नहीं जा सकेंगे

राहुल गांधी से हुई बड़ी चूक, कैलाश यात्रा पर भी नहीं जा सकेंगे

नई दिल्ली, 5 जूनः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से एक बार फिर से बड़ी चूक हुई है। उन्होंने अपनी कैलाश-मानसरोवर यात्रा की घोषणा तो कर दी पर उसके लिए आवेदन करना भूल गए। उल्लेखनीय है कर्नाटक चुनाव प्रचार के वक्त कथित हेलीकॉप्टर दुर्घटना होते-होते बचने पर राहुल गांधी ने कैलाश-मानसरोवर जाने का ऐलान किया था। इससे उनके मंदिर-मठ घूमने और हाल फिलहाल बन रही नई छवि को बल मिला था। राहुल गांधी ने तब मौके की नजाकत को देखते हुए कर्नाटक चुनाव के बाद कार्यकर्ताओं से 15 दिन की छुट्टी की दरख्वास्त भी की थी।

लेकिन अब राहुल के कार्यालय से ऐसी किसी कार्यक्रम की पुष्टि नहीं की जा रही है। एक अंग्रेजी दैनिक की खबर के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष ने इस यात्रा के लिए समय रहते आवेदन ही कर पाए। इसलिए उन्हें यात्रा की अनुमति मिल पाना मुश्किल है।

जानकारी के ‌अनुसार कैलाश-मानसरोवर यात्रा के लिए मार्च-अप्रैल के बीच आवेदन करना पड़ता है। इसके बाद मई महीने में विदेश मंत्रालय में इसका लकी ड्रा निकाला जाता है। इस साल के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पिछले महीने लकी ड्रा निकाला था। इसमें राहुल गांधी का नाम नहीं था। इस साल 12 जून से धारचूला से मानसरोवर यात्रा की शुरुआत होगी।
किम-जोंग-उन से मिलने के लिए राजी हुए डोनाल्ड ट्रंप, 12 जून को सिंगापुर में होगी मुलाकात

हर चार दिन में मानसरोवर के लिए एक जत्‍था रवाना होगा। 12 जून से शुरू होने वाली यात्रा 19 अगस्त को समाप्त होगी। राहुल गांधी ने गुजरात और फिर कर्नाटक में अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत मंदिरों से की। इसके बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को उनके पाल्हे में आकर चुनौती देनी शुरू की ‌थी। राजनैतिक पंडितों के अनुसार राहुल को इसका फायदा मिल रहा था। लेकिन अब राहुल का यह कदम उन्हें फिर से सोशल मीडिया ट्रॉलरों में फेमस कर सकता है।

Web Title: Rahul Gandhi kailash mansarovar visit cancel

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे