नई दिल्ली: संसद भवन में इस समय मानसून सत्र चल रहा है और पक्ष और विपक्ष के नेताओं द्वारा इसमें हिस्सा लिया जा रहा है। बुधवार को संसद में राहुल गांधी ने जोरदार हमले करते हुए मोदी सरकार को घेरा और भारत माता की हत्या का आरोप लगाया। इसके अलावा, राहुल गांधी पर सदन में कुछ ऐसा करने का आरोप लग रहा जो बहुत चौंकाने वाला है।
दरअसल, राहुल गांधी ने अपने भाषण के दौरान 'फ्लाइंग किस' दिया। लोकसभा परिसर से बाहर निकलते समय और जब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपना भाषण दे रही थीं, तब कांग्रेस नेता ने फ्लाइंग दिया जो कथित तौर पर कैमरे में कैद नहीं हुआ।
इंडिया टुडे के अनुसार, अविश्वास प्रस्ताव पर भाषण देने के बाद जब राहुल गांधी लोकसभा परिसर से बाहर निकल रहे थे, तो उन्होंने कुछ फाइलें गिरा दीं और जैसे ही वह उन्हें उठाने के लिए झुके, कुछ भाजपा सांसद उन पर हंसने लगे। उन्होंने उस दौरान भाजपा सांसदों को फ्लाइंग किस दिया और वहां से चले गए। हालांकि, यह घटना कैमरे में कैद नहीं हुई।
इस मामले को लेकर स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता पर गंभीर आरोप लगाए और उन्हें महिला विरोधी बताया।
क्या कहा स्मृति ईरानी ने?
फ्लाइंग किस को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, "केवल एक स्त्री द्वेषी व्यक्ति ही संसद में महिला सांसदों को फ्लाइंग किस दे सकता है। ऐसा उदाहरण पहले कभी नहीं देखा गया। इससे पता चलता है कि वह क्या सोचते हैं।" उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति यह अश्लील है।
केंद्रीय मंत्री ने अपने भाषण में कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सदन में जाते हुए अभद्र आचरण दिखाया है। ऐसा आचरण सदन में पहले कभी नहीं देखा गया। भाजपा सांसद ने कहा कि ऐसा गरिमाविहीन आचरण इस देश के सदन में कभी नहीं देखा।
केंद्रीय कृषि मंत्री शोभा करंदलाजे ने भी फ्लाइंग किस को लेकर कांग्रेस सांसद पर निशाना साधा और राहुल गांधी के व्यवहार को "अनुचित" बताते हुए लोकसभा अध्यक्ष के पास शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पत्र पर कई महिला सांसदों ने हस्ताक्षर किये।
स्मृति ईरानी ने गांधी खानदान के संस्कार पर सवाल किया
संसद में भाषण खत्म करने के बाद जब भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जब सदन से बाहर निकली तो उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए आरोपों को दोहराया और राहुल गांधी के खानदान और संस्कार पर भी सवाल खड़ा किया।
प्रियंका चतुर्वेदी ने किया बचाव
बीजेपी महिला सांसदों द्वारा राहुल गांधी के अभद्र व्यवहार को लेकर शिकायत की गई है। इस बीच, शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने आरोपों पर पलटवार किया और कांग्रेस नेता का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि मैं दर्शक दीर्घा में थी और उन्होंने (राहुल गांधी) स्नेह के भाव के तौर पर ऐसा किया।
जब भाजपा महिला सदस्यों द्वारा व्यक्त किए गए आक्रोश पर टिप्पणी करने के लिए कहा गया तो चतुर्वेदी ने कहा, "उन्होंने (भाजपा सदस्यों ने) कहा कि यह केवल उनके लिए एक इशारा था? ये आरोप क्या हैं? वे किस बारे में नाराज हैं? यह एक वास्तविक इशारा था कि वह ( राहुल गांधी) ने बनाया। नारे की तरह, 'मोहब्बत की दुकान'। वे नफरत करने के इतने आदी हैं कि वे प्यार को स्वीकार नहीं कर सकते।
अमित मालवीय ने शेयर किया वीडियो
राहुल गांधी के सदन में फ्लाइंग किस करने वाले वीडियो को बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट किया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, "संसद में लफंगई करते राहुल गांधी...शर्मनाक।"
राहुल गांधी का अविश्वास प्रस्ताव भाषण
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को मणिपुर हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की और कहा कि सरकार ने पूर्वोत्तर राज्य को दो हिस्सों में बांट दिया।
मणिपुर हिंसा पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान बोलते हुए, राहुल गांधी ने कहा कि जब उन्होंने संघर्षग्रस्त राज्य का दौरा किया, तो पीएम ने ऐसा नहीं किया।