राहुल गांधी ने ग‌ठित कीं 3 बेहद महत्वपूर्ण कमेटी, कोर कमेटी में मिली इन 9 लोगों को जगह

By जनार्दन पाण्डेय | Published: August 25, 2018 04:27 PM2018-08-25T16:27:57+5:302018-08-25T18:50:15+5:30

कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए एक पब्लिसिटी कमेटी का गठन किया है। इसमें मनीष तिवारी, प्रमोद तिवारी, रणदीप सुरजेवाला शामिल हैं।

Rahul Gandhi constitutes 3 imp Committees, including P Chidambaram, GN Azad, Mallikarjun Kharge, Shashi Tharoor | राहुल गांधी ने ग‌ठित कीं 3 बेहद महत्वपूर्ण कमेटी, कोर कमेटी में मिली इन 9 लोगों को जगह

फाइल फोटो

नई दिल्ली, 25 अगस्तः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को एक नौ सदस्यीय कोर ग्रुप कमेटी गठित की है। इसमें वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम, गुलाम नबी आजाद और मल्लिकार्जुन खड़गे प्रमुख लोगों में हैं। इसके अलावा 19 सदस्यीय एक मेनिफेस्टो कमेटी गठित की है। इसमें वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद, शशि थरूर सरीखे नाम हैं। इतना ही नहीं कांग्रेस अध्यक्ष ने 2019 लोकसभा चुनावों के लिए एक 13 सदस्यीय पब्लिसिटी कमेटी की गठित की है। इसमें मनीष तिवारी, प्रमोद तिवारी, रणदीप सुरजेवाला शामिल हैं। यह कमेटी कांग्रेस के लिए आगामी लोकसभा चुनावों के लिए प्रचार का कामकाज देखेगी। पूरी टीम का विवरण नीचे देखें- 

कांग्रेस कोर ग्रुप कमेटी

1. एके एंटनी
2. गुलाम नबी आजाद
3. पी च‌िदंबरम
4. अशोक गहलोत
5. मल्लिकार्जुन खड़गे
6. अहमद पटेल
7. जयराम रमेश
8. रणदीप सुरजेवाला
9. केसी वेणुगोपाल

मैनिफेस्टो कमेटी

1. मनप्रीत सिंह बादल
2. पी. चिदंबरम
3. सुष्‍मिता देव
4. राजीव गोवडा
5. भूपेंद्र सिंह हुड्डा
6. जयराम रामेश
7. सलमान खुर्शीद
8. बिंदू कृष्‍णन
9. कुमारी शैलजा
10. रघुवीर मीणा
11. प्रो. भालचंद मुंगेकर
12. मीनाक्षी नटराजन
13. रजनी पाटिल
14. सैम पित्रोदा
15. सचिन राव
16. ताम्रध्वज साहू
17. मुकुल संगामा
18. शशि थरूर
19. ललितेश त्रिपाठी

पब्लिसिटी कमेटी

1. चरनदास भक्त
2. प्रवीन चक्रवर्ती
3. मिलिंद देवड़ा
4. कुमार केतकर
5. पवन खेड़ा
6. वीडी सतीशन
7. आनंद शर्मा
8. जयवीर शेरगिल
9. राजीव शुक्ला
10. दिव्या स्पंदना
11. रणदीप सुरजेवाला
12. मनीष तिवारी
13. प्रमोद तिवारी


कांग्रेस अब पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गई है। इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी की ओर से गठित इन समितियों से यह भी पता चल गया है कि उनकी टीम में फिलहाल कौन से नाम महत्वपूर्ण हैं।

उल्लेखनीय है हाल ही में राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश और गुजरात को नई टीम का गठन किया था। इसमें उन्होंने आठ नए पार्टी सचिवों की नियुक्ति की थी। इसमें राहुल ने रायबरेली सदर की विधायक अदिति सिंह को ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की जनरल सेक्रेटरी नियुक्त किया था।

जबकि गुजरात के ओबीसी नेता और राधानगर के विधायक अल्पेश ठाकुर को गुजरात कांग्रेस का सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें बिहार का सह प्रभारी बनाया गया है। गौरतलब है कि अल्पेश ने विधानसभा चुनाव के दौरान गुजरात में बीजेपी को चुनौती देने में बड़ी भूमिका निभाई थी। इसके अलावा विधायक शकील अहमद खान को जम्मू, राजेश धमानी को उत्तराखंड, बीपी सिंह-सरत राउत-मोहम्मद जावेद पश्चिम बंगाल, चल्ला वमशी चंद रेड्डी-बीएम संदीप को महाराष्ट्र का सचिव नियुक्त किया गया था।

इस पूरी लिस्ट में राहुल गांधी ने कभी खुद बेहद करीबी रहे दिग्‍विजय सिंह को जगह नहीं दी है। साथ ही राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे आनंद शर्मा को भी केवल पब्लिसिटी टीम में जगह मिली है। जबकि वरिष्ठ नेता मोती लाल बोरा का नाम भी लिस्ट से गायब है।

Web Title: Rahul Gandhi constitutes 3 imp Committees, including P Chidambaram, GN Azad, Mallikarjun Kharge, Shashi Tharoor