लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने पीएम मोदी की तुलना गोडसे से की, बीजेपी ने कहा- तुम्हारी विचारधारा तो हाफिज सईद, जाकिर नाइक अफजल गुरु से मिलती है

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 30, 2020 13:11 IST

राहुल गांधी ने वायनाड जिले के कलपेट्टा में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ एक विरोध मार्च का नेतृत्व किया। गांधी के लोकसभा क्षेत्र वायनाड में एसकेएमजे हाई स्कूल से शुरू हुए दो किलोमीटर लंबे 'संविधान बचाओ' मार्च में सैकड़ों कार्यकर्ता हिस्सा ले रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने गुरुवार (30 जनवरी) को अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में एक रैली को संबोधित करते हुए नाथूराम गोडसे और नरेन्द्र मोदी की विचारधारा को एक बताया है।बीजेपी ने तुरंत उनपर पलटवार किया है और कहा राहुल की विचारधारी हाफिज सईद से मिलती है। 

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार (30 जनवरी) को अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में एक रैली को संबोधित करते हुए नाथूराम गोडसे और नरेन्द्र मोदी की विचारधारा को एक बताया है। उनके इस बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने तुरंत उनपर पलटवार किया है और कहा राहुल की विचारधारा हाफिज सईद से मिलती है। 

बीजपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने ट्वीट कर कहा, 'सोने का चमच्च मुंह में रख कर बोलने वाले राहुल गांधी तुम्हारी विचारधारा तो हाफिज सईद से मिलती है, कुछ अंश जाकिर नाइक के भी हैं और हां अफजल गुरु तो तुम्हारा गुरु है। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी अपनी निष्ठा, ईमानदारी, कर्तव्य परायणता के लिए जाने जाते हैं और तुम अपने उपनाम से।

राहुल गांधी ने वायनाड में पीएम मोदी की गोडसे से तुलना करते हुए कहा कि उनकी और गोडसे की विचाराधारा एक जैसी है। पीएम मोदी गोडसे की विचारधारा में विश्वसास रखते हैं, लेकिन वो यह बात स्वीकारने की हिम्मत नहीं रखते हैं।  राहुल गांधी ने यहां वायनाड जिले के कलपेट्टा में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ एक विरोध मार्च का नेतृत्व किया। गांधी के लोकसभा क्षेत्र वायनाड में एसकेएमजे हाई स्कूल से शुरू हुए दो किलोमीटर लंबे 'संविधान बचाओ' मार्च में सैकड़ों कार्यकर्ता हिस्सा ले रहे हैं। 

केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला, केपीसीसी के अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन और एआईसीसी सचिव के सी वेणुगोपाल समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने रैली में भाग लिया। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष गांधी बुधवार रात यहां पहुंचे हैं।

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसराहुल गांधीनरेंद्र मोदीकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी