मोदी सरकार पर गरजे राहुल गांधी, पूछा- 'ऐसी राजनीति पर शर्मिंदगी नहीं होती, प्रधानमंत्री जी?'
By मनाली रस्तोगी | Updated: August 18, 2022 13:39 IST2022-08-18T13:36:28+5:302022-08-18T13:39:01+5:30
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर हमला बोले हुए कहा कि अपराधियों का समर्थन महिलाओं के प्रति भाजपा की ओछी मानसिकता को दर्शाता है।

मोदी सरकार पर गरजे राहुल गांधी, पूछा- 'ऐसी राजनीति पर शर्मिंदगी नहीं होती, प्रधानमंत्री जी?'
नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महिलाओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गुरुवार को तीखा प्रहार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया। गांधी ने ट्वीट कर लिखा, "उन्नाव- भाजपा एमएलए को बचाने का काम। कठुआ- बलात्कारियों के समर्थन में रैली। हाथरस- बलात्कारियों के पक्ष में सरकार। गुजरात- बलात्कारियों की रिहाई और सम्मान!"
उन्नाव- भाजपा MLA को बचाने का काम
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 18, 2022
कठुआ- बलात्कारियों के समर्थन में रैली
हाथरस- बलात्कारियों के पक्ष में सरकार
गुजरात- बलात्कारियों की रिहाई और सम्मान!
अपराधियों का समर्थन महिलाओं के प्रति भाजपा की ओछी मानसिकता को दर्शाता है।
ऐसी राजनीति पर शर्मिंदगी नहीं होती, प्रधानमंत्री जी?
उन्होंने आगे लिखा, "अपराधियों का समर्थन महिलाओं के प्रति भाजपा की ओछी मानसिकता को दर्शाता है। ऐसी राजनीति पर शर्मिंदगी नहीं होती, प्रधानमंत्री जी?" बता दें कि बिलकिस बानो मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे 11 दोषियों को सोमवार को गोधरा उप-कारागार से रिहा कर दिया गया था। गुजरात सरकार ने अपनी माफी नीति के तहत इन लोगों की रिहाई की मंजूरी दी थी।
5 महीने की गर्भवती महिला से बलात्कार और उनकी 3 साल की बच्ची की हत्या करने वालों को 'आज़ादी के अमृत महोत्सव' के दौरान रिहा किया गया।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 17, 2022
नारी शक्ति की झूठी बातें करने वाले देश की महिलाओं को क्या संदेश दे रहे हैं?
प्रधानमंत्री जी, पूरा देश आपकी कथनी और करनी में अंतर देख रहा है।
मुंबई में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक विशेष अदालत ने 11 दोषियों को बिलकिस बानो के साथ सामूहिक बलात्कार और उनके परिवार के सात सदस्यों की हत्या करने के जुर्म में 21 जनवरी 2008 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। बाद में बंबई उच्च न्यायालय ने उनकी दोषसिद्धि को बरकरार रखा था। गुजरात के बिलकिस बानो मामले को लेकर गांधी ने बुधवार को कहा था कि पीएम की कथनी और करनी में अंतर है।