लाइव न्यूज़ :

जेटली जी, लगता है ‘आपके बॉस’ ने संयुक्त संसदीय समिति के लिए मना कर दिया: राहुल

By भाषा | Updated: August 30, 2018 22:58 IST

जेपीसी पर जवाब के लिए जेटली को दी गई 24 घंटे की ‘‘समयसीमा’’ खत्म होने के बाद गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘प्रिय जेटली जी, मुझे लगता है कि आपके बॉस ने ‘ग्रेट राफेल रॉबरी’ पर जेपीसी गठित करने से मना कर दिया? छिपाने के लिए बहुत कुछ है, इतना डरे हैं कि लोगों का सामना नहीं कर सकते। मुझे ऐसा लगता है...।’’ 

Open in App

नई दिल्ली, 30 अगस्तः राफेल मामले में संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के गठन की मांग पर वित्त मंत्री अरुण जेटली से 24 घंटे के भीतर जवाब मांगने के एक दिन बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि ऐसा लगता है कि जेटली के ‘बॉस’ ने जेपीसी के लिए मना कर दिया क्योंकि वो जनता का सामना करने को लेकर डरे हुए हैं।

जेपीसी पर जवाब के लिए जेटली को दी गई 24 घंटे की ‘‘समयसीमा’’ खत्म होने के बाद गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘प्रिय जेटली जी, मुझे लगता है कि आपके बॉस ने ‘ग्रेट राफेल रॉबरी’ पर जेपीसी गठित करने से मना कर दिया? छिपाने के लिए बहुत कुछ है, इतना डरे हैं कि लोगों का सामना नहीं कर सकते। मुझे ऐसा लगता है...।’’ 

इससे कुछ घंटे पहले गांधी ने ट्वीट कर कहा था, ‘‘प्रिय जेटली जी, राफेल की जांच के लिए जेपीसी के गठन के संदर्भ में आपकी समयसीमा खत्म होने में छह घंटे बचे हैं।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘युवा भारत इंतजार कर रहा है। मैं आशा करता हूं कि आप मोदी जी और अनिल अंबानी जी को इस बात के लिए मनाने में लगे हैं कि उन्हें आपकी बात क्यों सुननी चाहिए और इसकी अनुमति देनी चाहिए।’’ 

जेटली द्वारा कल राफेल मामले में कांग्रेस पर झूठ फैलाने का आरोप लगाए जाने के बाद राहुल गांधी ने उन पर पलटवार किया था और आरोप लगाया कि ‘आपके सुप्रीम लीडर’ अपने एक मित्र को बचा रहे हैं।

दरअसल, जेटली ने कल राफेल विमान सौदे के बारे में कांग्रेस के ऊपर झूठ फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि विपक्षी पार्टी तथा उसके नेता राहुल गांधी फर्जी अभियान चलाकर राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ गंभीर खिलवाड़ कर रहे हैं।

टॅग्स :राफेल सौदाराहुल गांधीअरुण जेटली
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया