लाइव न्यूज़ :

'ये भैया बताइए कि वैक्सीन कब आएगी', राहुल गांधी ने हेल्थ एक्सपर्ट प्रो.आशीष झा पूछा ये सवाल, देखिए क्या मिला जवाब?

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 27, 2020 11:15 IST

दुनिया भर के वैज्ञानिक कोविड-19 का वैक्सीन विकसित करने में जुटे हैं। विशेषज्ञों ने हालांकि कहा है कि टीका बनने में महीनों या फिर एक साल तक लग सकता है। WHO के मुताबिक कोविड-19 टीकों का नैदानिक परीक्षण किया जा रहा है जबकि 110 उम्मीदवार अभी खोज ही कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने चर्चा के दौरान कहा, कोरोना वायरस के बाद दुनिया पूरी तरह से बदल जाएगी।राहुल गांधी ने कहा, कोविड-19 की वजह से आर्थिक, स्वास्थ्य और दुनिया के सिस्टम पर सीधा असर पड़ा है।

नई दिल्ली: कोरोना वैश्विक महामारी पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ प्रो.आशीष झा से आज ( 27 मई) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की। इस बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने हेल्थ एक्सपर्ट प्रो.आशीष झा से अनोख अंदाज में कोरोना वैक्सीन पर सवाल पूछा। राहुल गांधी ने कहा, 'ये भैया बताइए कि वैक्सीन कब आएगी?   प्रो.आशीष झा ने इसका जवाब देते हुए कहा, मुझे बहुत ज्यादा भरोसा है कि इस साल तक को नहीं लेकिन अगले साल तक कोरोना वैक्सीन मिल जाएगी।  प्रो.आशीष झा ने चीन सहित तीन देश कोरोना वैक्सीन पर तेजी से काम कर रहा है, भारत भी इसपर काम कर रहा है,ये पता नहीं कौन सा पहले आए लेकिन अगले साल तक मुझे भरोसा है कि कोरोना वैक्सीन मिल जाएगी।

राहुल गांधी ने बातचीच के दौरान कहा, इस बीमारी के लिए हर राज्य की अपनी जिम्मेदारियां हैं, कुछ राज्य अपने डिजाइन, राजनीतिक सिस्टम की वजह से दूसरे राज्यों से बेहतर कर रहे हैं। मुझे लगता है कि राज्य जितने विकेन्द्रीकृत होंगे वो उतना ही अच्छा करेंगे। 

राहुल गांधी ने चर्चा के दौरान कहा, कोरोना वायरस के बाद दुनिया पूरी तरह से बदल जाएगी। राहुल गांधी ने कहा, कोरोना वायरस को एक जगह नहीं रोक सकते, ऐसे में केंद्र से राज्य को और भी अधीक ताकत देनी चाहिए ताकि जमीन स्तर पर लड़ाई हो सके। 

राहुल गांधी ने कहा, कोविड-19 की वजह से आर्थिक, स्वास्थ्य और दुनिया के सिस्टम पर सीधा असर पड़ा है। लोग कहते हैं 9/11 नया अध्याय था, लेकिन कोरोना के बाद की दुनिया नई किताब होगी। 

टॅग्स :राहुल गांधीकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया