लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस अध्यक्ष पद पर राहुल गांधी का लेखा-जोखा, छह चुनावों में तीन हारे, तीन जीते

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 3, 2019 17:27 IST

लोकसभा चुनाव-2019 के नतीजे आने के बाद 25 मई को कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक में राहुल गांधी ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की पेशकश की थी।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव-2019 में राहुल गांधी खुद अपने गढ़ उत्तर प्रदेश के अमेठी में स्मृति इरानी से हार गए लेकिन केरल के वायनाड से जीतकर संसद पहुंचने में कामयाब रहे।राहुल गांधी के कांग्रेस अधयक्ष पर रहते हुए देश में लोकसभा चुनाव-2019 सहित मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, कर्नाटक,  मिजोरम, तेलंगाना में विधानसभा चुनाव हुये।

लोकसभा चुनाव-2019 में कांग्रेस की हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष के इस्तीफे पर चल रही अटकलों को राहुल गांधी ने बुधवार (3 जुलाई) को खत्म कर दिया। राहुल ने पहले मीडिया और फिर ट्विटर पर चार पन्नों का पत्र लिखकर साफ कर दिया है कि वो अब कांग्रेस के अध्यक्ष नहीं हैं। राहुल गांधी ने बुधवार को मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि पार्टी का अगला अध्यक्ष कौन है, इसका फैसला कांग्रेस वर्किंग कमिटी करेगी। उन्होंने यह भी कहा,'पार्टी को बिना वक्त गवाये जल्द ही नए अध्यक्ष का चुनाव करना चाहिए। मैं इस प्रक्रिया में कही नहीं हूं। मैं पहले ही अपना इस्तीफा दे चुका हूं और अब मैं पार्टी अध्यक्ष नहीं हूं।' राहुल गांधी ने इसके बाद ट्विटर पर भी अपने इस्तीफे की जानकारी दी। 

राहुल गांधी 16 दिसंबर 2017 को कांग्रेस अध्यक्ष बने थे। राहुल गांधी के कांग्रेस अधयक्ष बनने से लेकर अब तक देश में लोकसभा चुनाव 2019 सहित मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, कर्नाटक,  मिजोरम, तेलंगाना में विधानसभा चुनाव हये। तो आइए जानें कांग्रेस अध्यक्ष पद पर रहते हुए राहुल गांधी की पार्टी ने कितने चुनाव जीते और कितने हारे?

1. लोकसभा चुनाव 2019 (कांग्रेस हारी) 

लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) 303 सीटों के साथ प्रचंड जीत दर्ज की। वहीं, कांग्रेस को सिर्फ 52 सीटें मिलीं। हार की जिम्मेदारी राहुल गांधी ने लेते हुए 23 मई को लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे आने के बाद 25 मई को कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक में इस्तीफे की पेशकश की थी। राहुल खुद अपने गढ़ उत्तर प्रदेश के अमेठी में स्मृति इरानी से हार गए लेकिन केरल के वायनाड से जीतकर संसद पहुंचने में कामयाब रहे। 

2. मध्य प्रदेश, विधानसभा चुनाव-2018 (कांग्रेस जीती) 

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव-2018 में कांग्रेस ने राज्य में जीत दर्ज की थी। 2 नवम्बर से 14 नवम्बर 2018 तक मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव हुये थे। नतीजे 28 नवम्बर को आये थे। राज्य के 230 सीटों में से कांग्रेस को 114 और बीजेपी को 109 सीटें मिली थी। 

3.  राजस्थान विधानसभा चुनाव-2018 (कांग्रेस जीती) 

राजस्थान में विधानसभा चुनाव 7 दिसंबर 2018 को हुये थे। नतीजे 11 दिसंबर 2018 को आये। राज्य की 199 सीटों में से कांग्रेस को 99 सीटें और बीजेपी को 73 सीटें मिली थी। 

4. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव-2018

छत्तीसगढ़ में 15 साल के कांग्रेस सरकार बनाने में सफल रही थी। कांग्रेस ने  68 सीटों पर जीत दर्ज की। 15 सालों तक सत्ता संभालने वाली बीजेपी 15 पर ही सिमट गई है। राज्य में 90 सीटों के लिए चुनाव 12 नवम्बर को हुये थे और नतीजे 11 दिसंबर को आये थे। 

5. मिजोरम विधानसभा चुनाव-2018 (कांग्रेस हारी) 

मिजोरम विधानसभा चुनाव-2018 में कांग्रेस हार गई थी। कांग्रेस 5 सीटें मिली थी। यहां 40 सीटों के लिए 28 नवम्बर को मतदान हुए थे और नतीजे 11 दिसंबर को आये थे। 

6. तेलंगाना विधानसभा चुनाव-2018 ( कांग्रेस हारी) 

तेलंगाना में 119 सीटों पर सात दिसंबर को चुनाव हुये थे। राज्य में टीआरएस  88 सीटों पर जीती थी। कांग्रेस को 19 सीटें,  एआईएमआईएम को 7 जबकि अन्‍य के खाते में 5 सीटें गई थी। बीजेपी को केवल एक सीट से संतोष करना पड़ा था। 

आजादी के बाद 5 बार गांधी परिवार के सदस्य कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने 

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में 1947 से लेकर अब तक 18 राष्ट्रीय अध्यक्ष हुए हैं। जिसमें से 5 बार गांधी परिवार का सदस्य अध्यक्ष बना है। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस का गठन साल 1885 में हुआ था। इस पार्टी के स्थापना के 134 साल हो चुके हैं। इस दौरान 60 लोगों ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली, जिसमें 6 लोग गांधी-नेहरू परिवार से हैं। आजादी के बाद गांधी-नेहरू परिवार के पांच सदस्यों ने कांग्रेस पार्टी की कमान संभाली और अपार सफलता दिखाई। 

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद क्या कहता है पार्टी नियम?

कांग्रेस के संविधान के मुताबिक पार्टी अध्यक्ष के इस्तीफे पर पार्टी की कार्यसमिति की बैठक में जल्द से जल्द चर्चा होनी चाहिए। जब तक नया अध्यक्ष नियुक्त ना किया जाए तब तक अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के वरिष्ठतम सदस्य को पदभार संभालना चाहिए। 

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल