लाइव न्यूज़ :

राहुल ने किया ट्वीट, अनशन पर बैठे गंगा कार्यकर्ता की सेहत पर चिंता जताई

By भाषा | Updated: October 15, 2018 03:41 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नदी संरक्षण के मुद्दे पर अनशन कर रहे एक अन्य व्यक्ति के स्वास्थ्य पर रविवार को चिंता जताई।

Open in App

गंगा सफाई मुद्दे पर अनशन करने वाले पर्यावरणविद् जी डी अग्रवाल के निधन के कई दिन बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नदी संरक्षण के मुद्दे पर अनशन कर रहे एक अन्य व्यक्ति के स्वास्थ्य पर रविवार को चिंता जताई।

इस मुद्दे को लेकर 36 वर्षीय संत गोपालदास करीब 110 दिन से अनशन पर हैं। उन्होंने बद्रीनाथ में गंगा नदी क्षेत्र में खनन के खिलाफ अपना अनशन शुरू किया था और 24 जून से वह त्रिवेणी एवं बाग घाट पर अनशन कर रहे हैं। 

गांधी ने ट्वीट किया, “संत गोपालदास की बिगड़ती सेहत राष्ट्र के लिए चिंता का विषय है। वह गंगा में खनन रोकने के लिए 24 जून से अनशन पर बैठे हुए हैं। संत गोपालदास स्वामी सानंद (प्रोफेसर जी डी अग्रवाल) की आवाज का प्रतिनिधित्व करते हैं। यह आवाज तेज एवं स्पष्ट रहनी चाहिए।’’ 

गांधी ने शुक्रवार को पर्यावरण कार्यकर्ता अग्रवाल के गंगा को बचाने के लिए दिए गए योगदान की प्रशंसा की और उनकी लड़ाई को आगे ले जाने की कसम खाई।

गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए अनशन पर बैठने के 111 दिनों बाद बृहस्पतिवार को उत्तराखंड के ऋषिकेश में अग्रवाल का निधन हो गया।

टॅग्स :राहुल गांधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव